रावलपिंडी की सपाटा पिच से पाकिस्तानी प्रशंसक हुए नाराज, मीम के जरिए जमकर आलोचना की - क्रिकट्रैकर हिंदी

रावलपिंडी की सपाटा पिच से पाकिस्तानी प्रशंसक हुए नाराज, मीम के जरिए जमकर आलोचना की

रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Pak vs Eng (Pic Source-Twitter)
Pak vs Eng (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू हो चुका है। रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

टीम के ओपनरों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। जहां एक तरफ बेन डकेट ने 110 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाए वहीं दूसरी ओर जैक क्रॉली ने 111 गेंदों में 21 चौकों की मदद से 122 गेंदों की धुआंधार पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सब पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, इसी साल मार्च-अप्रैल माह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए भी रावलपिंडी की पिच को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। तमाम लोगों का यही कहना था कि इस पिच में गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं है और बल्लेबाज इस पिच में काफी बड़ा स्कोर बनाने की क्षमता रखते हैं। कुछ ऐसा ही इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन देखने को मिला।

पहले दो सत्रों की बात की जाए तो नसीम शाह और हारिस राउफ ने काफी रन लुटाए हैं। शाहीन शाह अफरीदी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में लगी चोट से अभी तक उभरे नहीं है और इसी वजह से वो इस सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। पहले सत्र में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और उनको हर तरफ रन जड़े। हालांकि दूसरे सत्र में पाकिस्तान ने ठीक-ठाक वापसी की और 3 विकेट अपने नाम किए। हालांकि इंग्लैंड ने अभी तक 400 का आंकड़ा पार कर लिया है।

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मुकाबले के दौरान तमाम लोगों ने मीम के जरिए रावलपिंडी की पिच की जमकर आलोचना की:

https://twitter.com/AkshatOM10/status/1598208185688797184?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598208185688797184%7Ctwgr%5Eae56f027d7f1e62c219cb172975f48f6e2cbc019%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftest-bolke-t20i-dikha-rahe-ho-be-memes-galore-as-fans-are-left-disappointed-with-rawalpindis-flat-pitch-and-pakistan-bowling-attack%2F

https://twitter.com/AvinashArya09/status/1598203365506576386?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598203365506576386%7Ctwgr%5Eae56f027d7f1e62c219cb172975f48f6e2cbc019%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Ftest-bolke-t20i-dikha-rahe-ho-be-memes-galore-as-fans-are-left-disappointed-with-rawalpindis-flat-pitch-and-pakistan-bowling-attack%2F

 

पहले टेस्ट मुकाबले के लिए यह रही दोनों टीमें:

इंग्लैंड:

ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), विल जैक्स, लियाम लिविंगस्टोन, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, जिमी एंडरसन.

पाकिस्तान:

अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल- हक, अजहर अली, बाबर आजम (कप्तान), साउद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस राउफ, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद

close whatsapp