थाईलैंड और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में हुई शामिल
थाईलैंड ने नीदरलैंड को घर मे हुई 4 मैचों की वनडे सीरीज में दी मात।
अद्यतन - नवम्बर 27, 2022 10:43 पूर्वाह्न

महिला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास खबर सामने आई है। बता दें कि थाईलैंड और नीदरलैंड के बीच चार मैचों की वनडे सीरीज के समाप्ति के बाद दोनों ही टीमों ने महिला आईसीसी वनडे रैंकिंग में स्थान बना लिया है।
गौरतलब है कि थाईलैंड ने अपने घर पर हुई 4 मैचों की वनडे सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम नीदरलैंड को 4-0 से हराया। थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम आईसीसी ओडीआई टीम रैंकिंग में 72 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं नीदरलैंड के नाम कोई अंक तो नहीं है लेकिन वह रैंकिंग में 12वें स्थान पर मौजूद हैं।
महिला नीदरलैंड क्रिकेट टीम का हुआ सूपड़ा साफ
नीदरलैंड के खिलाफ 4-0 से वनडे सीरीज जीतने के बाद थाईलैंड महिला क्रिकेट को एक शानदार प्रगति मिली है। उन्होंने पहली बार आईसीसी रैंकिंग में स्थान बनाया है। इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने एशिया की टॉप टीमें पाकिस्तान और श्रीलंका को भी रैंकिंग में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम अगर इसी तरीके से क्रिकेट खेलती रही तो तो भविष्य में उनकी रैंकिंग में और सुधार होने की आशंका है।
गौरतलब है कि थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम ने हाल ही में संपन्न हुए महिला T20 एशिया कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान, यूएई और मलेशिया को हराया था।
हालांकि टीम इंडिया ने वूमेन एशिया कप के सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराया और इस हार के बाद क्रिकेट बिरादरी ने थाईलैंड महिला टीम की काफी तारीफ की थी।
वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को 4-0 से जीतने के बाद, अब दोनों टीमों के बीच चार मैचों की T20 सीरीज 29 नवंबर से शुरू हो रही है। अब देखने लायक बात हो गई क्या नीदरलैंड की महिला क्रिकेट टीम इस सीरीज में वापसी कर पाती है या नहीं।