‘ठंड रख….’- विराट कोहली और गौतम गंभीर की जुबानी जंग पर युवराज सिंह ने ली मजेदार अंदाज में चुटकी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की थी।
अद्यतन - मई 5, 2023 1:24 अपराह्न

आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 126 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए लखनऊ के खिलाफ 18 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
RCB के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 19.5 ओवर में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मैच के दौरान से ही विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। जो मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच और ज्यादा बढ़ गई।
जिसमें फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर गौतम गंभीर भी शामिल हो गए। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जुबानी जंग देखी गई जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने दोनों क्रिकेटरों के बीच हुई लड़ाई को लेकर अपनी बड़ी प्रतिक्रिया सामने रखी है।
विराट-गंभीर की लड़ाई का युवराज सिंह ने उड़ाया इस तरह से मजाक
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुई जुबानी जंग पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों को एक साथ बैठकर अपना मामला सुलझा लेना चाहिए।
आपको बता दें मैच के बाद आईपीएल ने गौतम गंभीर और विराट कोहली दोनों पर ही मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया था। वहीं नवीन उल हक पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुई जुबानी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि, स्प्राइट को अपने नए कैंपेन ठंड रख के लिए विराट कोहली और गौतम गंभीर को साइन करना चाहिए।
यहां देखिए युवराज सिंह का वो ट्वीट-
I think #Sprite should sign #Gauti and #Cheeku for their campaign #ThandRakh 🤪🥶 what say guys? 😎 @GautamGambhir @imVkohli @Sprite
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) May 4, 2023
आईपीएल 2023 पॉइंट्स टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स इस वक्त 11 अंको के साथ दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 अंको के साथ पांचवे पायदान पर है।