ट्विटर प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी प्रशंसकों का दिल खुश नहीं कर पा रहे शाह, इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भी पहली गेंद पर हुए आउट - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रिया: पाकिस्तानी प्रशंसकों का दिल खुश नहीं कर पा रहे शाह, इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में भी पहली गेंद पर हुए आउट

इस मैच में पाकिस्तान के खुश्दिल शाह पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जिसके बाद तमाम नेटीजन उनके प्रदर्शन से खुश नहीं लगे और पाकिस्तानी बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया।

Khushdil Shah
Khushdil Shah. (Photo Source: Getty Images)

आज यानी 17 अक्टूबर को पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला अभ्यास मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में पाकिस्तान के खुश्दिल शाह पहली गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जिसके बाद तमाम नेटीजन उनके प्रदर्शन से खुश नहीं लगे और पाकिस्तानी बल्लेबाज को जमकर ट्रोल किया।

बता दें, बारिश के चलते यह मैच 19 ओवर का खेला गया। खुश्दिल शाह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जब वो क्रीज पर उतरे तब 9 ओवर बचे हुए थे। उनके पास काफी समय था लेकिन डेविड विली की बेहतरीन गेंद की वजह से वो गोल्डन डक पर आउट हो गए।

बता दें, पिछले कुछ समय से पाकिस्तान टीम के लिए चिंता का विषय उनकी मध्यक्रम की बल्लेबाजी रही है। टीम के ओपनर तो हर मुकाबले में रन बना रहे हैं लेकिन मध्यक्रम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा है जिसके चलते कई मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस टी-20 वर्ल्ड कप में अगर पाकिस्तान टीम को जीतना है तो खुश्दिल शाह को भी लगातार बड़े स्कोर बनाने पड़ेंगे।

बता दें, खुश्दिल शाह ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 24 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 20.6 के औसत और 110.75 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। अगर शाह चाहते हैं कि वो लगातार प्लेइंग XI में खेले तो उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा।

खुश्दिल शाह के आउट होने को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रिया:

जहां एक तरफ युवा बल्लेबाज हैदर अली ने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली है वहीं दूसरी ओर खुश्दिल शाह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इसको देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि शाह पूरे टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की प्लेइंग XI से बाहर रहेंगे।

एशिया कप 2022 में भी उन्होंने छह मुकाबलों में 14.50 के औसत और 120.83 के स्ट्राइक रेट से मात्र 58 रन बनाए थे। पाकिस्तान को अब अपना अगला आधिकारिक अभ्यास मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। देखना यह होगा कि क्या इस मैच में खुश्दिल शाह अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं या नहीं।

close whatsapp