टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इफ्तिखार अहमद की बयानबाजी से खफा हुए वसीम अकरम - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इफ्तिखार अहमद की बयानबाजी से खफा हुए वसीम अकरम

इफ्तिखार अहमद ने कहा उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में खेलने का अनुभव है, और उनके लिए आस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों पर छक्के मारना कोई समस्या नहीं है।

Iftikhar Ahmed and Wasim Akram (Image Source: YouTube/Getty Images)
Iftikhar Ahmed and Wasim Akram (Image Source: YouTube/Getty Images)

पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर इफ्तिखार अहमद के बयान से खफा हो गए हैं। पूर्व तेज गेंदबाजी दिग्गज ने अनुभवी बल्लेबाज को चेतावनी दी कि उन्होंने तीन-चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया में जो कुछ भी किया था, उसे लेकर उन्हें अभिमानी या अति-आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए।

दरअसल, अनुभवी बल्लेबाज ने हाल ही में दावा किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर बड़े छक्के मारने में कोई समस्या नहीं होगी, और साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने के उनके अनुभव से उन्हें आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में फायदा होगा, इसलिए वह इस टूर्नामेंट से पहले बहुत आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं।

गर्वित इफ्तिखार अहमद को लगाई वसीम अकरम ने फटकार

आपको बता दें, इफ्तिखार अहमद ने ऑस्ट्रेलिया में तीन T20I मैच खेले हैं जहां उन्होंने 150 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए हैं। इस बीच, वसीम अकरम ने कहा है कि इफ्तिखार ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर 3-4 साल पहले अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप में चीजें अलग होगी।

वसीम अकरम ने ए स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा: “मैंने इफ्तिखार का वह बयान पढ़ा जहां उन्होंने कहा था कि ‘ऑस्ट्रेलिया की पिचों में उछाल है इसलिए उनके लिए वहां बड़े-बड़े शॉट लगाना आसान होगा’। शायद उनकी तकनीक ऐसी है, जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया में सफलता दिलाए, और शायद नहीं भी। लेकिन उन्होंने जो भी रन बनाए, वो 3-4 साल पहले की बात है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, इस चीज को बीते चार साल हो गए हैं।

अब न तो वो वहीं खिलाड़ी और ना ही यह एक सीरीज है, वर्ल्ड कप में चीजें बिल्कुल विपरीत होती है। टी-20 वर्ल्ड कप एक अलग गेंद का खेल है, जहां आप केवल एक टीम के खिलाफ नहीं होंगे, बल्कि बहुत सारे प्रतिद्वंद्वी होंगे। वह अपने आत्मविश्वास के साथ निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना चाहता है। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया में कुछ ओवरों में बेशक अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है।”

close whatsapp