शान मसूद के लिए बाबर आजम पीसीबी से लड़ने को तैयार हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

शान मसूद के लिए बाबर आजम पीसीबी से लड़ने को तैयार हैं!

शान मसूद स्वाभाविक रूप से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं, और उन्होंने पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट खेले हैं।

Babar Azam and Shaan Masood (Photo Source: Twitter)
Babar Azam and Shaan Masood (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम के मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम के साथ अपने मतभेदों के बारे में बताया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले टीम के बल्लेबाजी क्रम पर वसीम के विचारों के बारे में बात की। पाकिस्तान की टीम 8 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने पहले ही सीरीज के लिए 16-खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी है।

हाल ही में एक यूट्यूब शो पर पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता ने अपने विचारों के बारे में बात की और इस दौरान उनका इशारा पूरी तरह से शान मसूद की ओर था। वसीम का मानना ​​था कि मसूद को मध्यक्रम में खेलना चाहिए, लेकिन मसूद स्वाभाविक रूप से टॉप ऑर्डर बल्लेबाज है। हालांकि इस बीच कप्तान बाबर आजम का मानना है कि शान मसूद को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहिए।

शान मसूद की भूमिका के साथ छेड़छाड़ करने को तैयार नहीं बाबर आजम

मौजूदा टी-20 ब्लास्ट में मसूद का डर्बीशायर फाल्कन्स के साथ सफल सीजन रहा था। वसीम का मानना है कि मसूद को इस क्रम में बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि इस बात का सबूत हो कि वह किसी भी स्थिति में टीम के लिए बल्लेबाजी कर सकता है। हालांकि, आजम का कहना है कि मसूद का पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करना “अनुचित” था क्योंकि वह इससे पहले कभी भी इस नंबर पर बल्लेबाजी नहीं की है।

आजम ने कहा कि, ‘शान मसूद शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं और उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी नहीं की है। मुझे लगता है कि उसे (नंबर) पांच या छह पर बल्लेबाजी करवाना अनुचित होगा। हमारी उस पर नजर है और टीम के संतुलन को ध्यान में रखते हुए उनको लेकर फैसला लिया जाएगा।

इससे पहले, वसीम ने एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, “मैंने शान से कहा है कि उसे अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए ताकि हमारे पास सबूत हो कि वह हमारे लिए अपने बल्लेबाजी पॉजिशन में बदलाव कर सकता है।”

close whatsapp