मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा हम इसी तरह का खेल मैदान पर खेलना चाहते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने कहा हम इसी तरह का खेल मैदान पर खेलना चाहते हैं

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 198 रनों का बचाव सफलतापूर्वक किया।

Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 13 अप्रैल को लीग का 23वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स के बीच में खेला गया जो बेहद रोमांचक मोड़ पर आकर खत्म हुआ। इस मुकाबले में एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस जीत हासिल कर लेगी लेकिन पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने अंतिम के ओवरों में बेहतर बॉलिंग करते हुए अपनी टीम को 12 रनों से जीत दिला दी।

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को 199 रनों का लक्ष्य मिला था। जो पिच और हालात को देखते हुए अधिक मुश्किल नहीं कहा जा सकता है। एक समय मैच पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के हाथ में था और सभी को उम्मीद थी कि टीम आज अपनी 4 लगातार हार के सिलसिले को खत्म करने में कामयाब होगी।

लेकिन अंतिम के ओवरों में महत्वपूर्ण विकेट गंवाने की वजह से मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उन्हें पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ काफी करीबी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल की शानदार कप्तानी भी देखने को मिली साथ उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।

टीम की जीत में योगदान देने पर मुझे काफी खुशी है

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के बल्ले से 32 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी, जिससे टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो सकी। मैच में जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।

जिसके बाद उन्होंने कहा कि, यह काफी शानदार रात थी जिसमें मैं अपनी टीम की जीत में योगदान देने में सफल हो सका। इस मैच के दौरान कई रोमांचक मोड़ देखने को मिले जिसमें अधिकतर में हमने उन्हें जीतने की पूरी कोशिश। जब मैच एक समय पूरी तरह से बराबरी पर आ गया था उसके बाद हमने फिर से वापसी करना शुरू किया।

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी भी शानदार रही और हम इसी तरह के ब्रांड का क्रिकेट खेलने के इरादे से मैदान में उतरते हैं। हम आक्रामक तरीके से खेलने के इरादे से उतरते ताकि विपक्षी टीम को दबाव में लाया जा सके। पिछले मुकाबले में हमने राशिद खान को विकेट दे दिए थे जिसके बाद हम इस मैच में बेहतर रणनीति के साथ उतरे ताकि मुंबई इंडियंस के अहम गेंदबाजों को विकेट ना दिए जाएं।

close whatsapp