WTC Final में विराट कोहली-पैट कमिंस का फेस ऑफ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final में विराट कोहली-पैट कमिंस का फेस ऑफ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं आकाश चोपड़ा

पिछली बार जब भारत इंग्लैंड गया था तो रवींद्र जडेजा के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था- आकाश चोपड़ा

Akash Chopra, Virat Kohli And Pat Cummins (Photo Source: Twitter)
Akash Chopra, Virat Kohli And Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से खेला जाएगा। बता दें यह मुकाबला लंदन के ओवल मैदान पर होगा। इस मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिआई टीम के बीच कांटे की टक्कर तो देखने को मिलेगी ही। साथ ही विराट कोहली और पैट कमिंस के बीच भी रोमांचक मुकाबला हो सकता है।

दरअसल ऐसा कहना है भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का, जिन्होंने हाल ही में WTC फाइनल को लेकर अपनी प्रतीक्रिया दी है। साथ ही वह WTC फाइनल में पैट कमिंस और विराट कोहली के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर उत्सुक हैं।

द ओवल में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी- आकाश चोपड़ा 

बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दरअसल आमतौर पर ओवल में पिच अच्छी होती है और इसमें उछाल भी होता है। इसलिए मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलेगी क्योंकि मैच जून के पहले सप्ताह में होगा और ऐसे में पिच ज्यादा सपाट नहीं होगा। मैं जिस मुकाबले को देखने के लिए सबसे ज्यादा उत्सुक हूं, वह है पैट कमिंस के खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल कमिंस कई मौकों पर विशेष रूप से कोहली के लिए गेंदबाजी के लिए आए हैं और एक फील्डर को गली या तीसरी स्लिप में रखते हैं और एक बार तो उस्मान ख्वाजा ने भी फ्लाइंग कैच लिया था। मैं उस रिवालरी को देखने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि यहां पिच भारत जैसी नहीं होगी। इसमें गति और उछाल होगी, इसलिए यह प्रतियोगिता देखने लायक होगा।

आकाश चोपड़ा ने भारतीय बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि, पिछली बार जब भारत इंग्लैंड गया था तो रवींद्र जडेजा के बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार भी जडेजा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे या छठे नंबर पर? अगर ऐसा होता है तो जडेजा और अश्विन दोनों ही खेल सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का इस मुकाबले में खेलना निश्चित है। वहीं शार्दुल ठाकुर को मौका तब ही मिल सकता है जब उमेश यादव या जयदेव उनादकट नहीं खेल रहे हो।

close whatsapp