देखिए कैसे प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन गिल के पहले शतक का जश्न मनाया
शुभमन गिल के शतक लगाने के बाद प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर युवा बल्लेबाज की जमकर सराहना कर रहे हैं।
अद्यतन - अगस्त 22, 2022 4:53 अपराह्न
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के तीन साल से भी अधिक समय के बाद आखिरकार अपने करियर का पहला शतक लगा ही दिया। इस युवा खिलाड़ी ने 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और अंतिम वनडे में तीन अंकों के आंकड़े को छुआ, और इस तरह वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाते हुए अपने शतक के सूखे का अंत किया।
भारत के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद ओपनिंग करने का फैसला किया, नतीजन शुभमन गिल को एक बार फिर नंबर तीन पर खिसका दिया गया। खैर, केएल राहुल (30) और शिखर धवन (40) ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन आज (22 अगस्त) शुभमन गिल का दिन था। वह 15वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए, और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर सुताई की।
शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में लगाया अपना पहला शतक
शुभमन गिल ने 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 97 गेंदों में 130 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक भी लगाया। उन्होंने 82 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और साथ ही ईशान किशन (50) के साथ 140 रनों की साझेदारी भी की और भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ 289 रनों का विशाल स्कोर पोस्ट करने में मदद की।
इस मैच में ब्रैड इवांस ने जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक पांच विकेट लिए, जबकि विक्टर न्याउची और ल्यूक जोंगवे को एक-एक सफलता मिली। जिम्बाब्वे के लिए जीत के लिए 290 रनों का सफलतापूर्वक पीछा करना आसान नहीं होगा।
इस बीच, शुभमन गिल के शतक लगाने के बाद प्रशंसक और पूर्व क्रिकेटर जैसे युवराज सिंह और वसीम जाफर ट्विटर पर उनकी सराहना कर रहे हैं, क्योंकि प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने कई बार शतक से चूकने के बाद आखिरकार अपना पहला शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है।
यहां देखिए कैसे ट्विटर पर शुभमन गिल के शतक का जश्न मनाया जा रहा है –
First of many for Shubman Gill. Serious class.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 22, 2022
Shubman Gill holds the highest individual score by an Indian in ODI in 2022.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 22, 2022
This is how you grab the opportunity! Good to see Shubman get that maiden International hundred. Well played @ShubmanGill 👏🏽 #ZIMvIND pic.twitter.com/7MEGWiiQVJ
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) August 22, 2022
First ones are always special 💙
Congratulations @ShubmanGill for your maiden ODI 💯🔥#OneFamily #ZIMvIND @BCCI pic.twitter.com/va69lCG23O
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 22, 2022
Finally!!! Well played @ShubmanGill u seriously deserved that Ton ! Congratulations on your first 💯 many more to come this is just a start 🤛 #indiavszim
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 22, 2022
THE NEXT BIG THING IN WORLD CRICKET. What a hundred, @ShubmanGill. 💙 pic.twitter.com/QXFMsCpEYk
— ً (@Sobuujj) August 22, 2022
Vivek Rajdan commentary about Shubman Gill's maiden century.#ShubmanGill pic.twitter.com/spGSWUo6aq
— VINAY (@vinaytwtz) August 22, 2022
Rohit's fastest ODI hundred – 82 balls
Gill's first ODI hundred – 82 balls#Shubmangill pic.twitter.com/EaZnjMZfrR
— Azfaar (@azfyyyy) August 22, 2022
The beginning of a new legend, remember this guys, we have witnessed a big part of History Live! #Shubmangill pic.twitter.com/jRAy7JpczK
— SED KKR FAN (@KirketXpertt) August 22, 2022
👏🏏 𝐈𝐓'𝐒 𝐇𝐄𝐑𝐄! Shubman Gill registers his first international 💯 with a beautiful knock.
🤩 This is just the beginning. More to come in the future! 💪
📸 Getty • #INDvZIM #ZIMvIND #ShubmanGill #TeamIndia #BharatArmy pic.twitter.com/FLESqcAiJW
— The Bharat Army (@thebharatarmy) August 22, 2022
The scorecard shows us how brilliantly Shubman Gill has batted today. Look at his strike rate & the others. Waiting to see his approach against a stronger opposition. #Shubmangill #ZIMvIND pic.twitter.com/B1Vl7mxNSO
— Anushmita⁷ (@anushmita7) August 22, 2022
What a knock! Congratulations to @ShubmanGill on his maiden 100 in the ODI against Zimbabwe.
What a consistent young player! Very well deserved! Indian cricket is in great hands 🇮🇳#shubmangill #INDvsZIM #ODI pic.twitter.com/SxXjsmygD9— Prafull MBA CHAI WALA (@Prafull_mbachai) August 22, 2022