उन्हें हर रोज क्रिकेट खेलना चाहिए और रन बनाने की कोशिश करना चाहिए- विराट को लेकर बोले आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

उन्हें हर रोज क्रिकेट खेलना चाहिए और रन बनाने की कोशिश करना चाहिए- विराट को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

मेरी माने तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे मुकाबले खेलने चाहिए, उन्हें रोज क्रिकेट खेलना चाहिए और रोज रन बनाने को देखना चाहिए: आकाश चोपड़ा

Virat Kohli and Aakash Chopra. (Photo Source: Getty Images and Instagram)
Virat Kohli and Aakash Chopra. (Photo Source: Getty Images and Instagram)

भारत के पूर्व क्रिकेटर अकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं और इसी वजह से अब हालात और खराब होती जा रही है। बता दें, 10 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में विराट कोहली 6 गेंदों में मात्र 11 बनाकर आउट हो गए थे। इस मुकाबले में भारतीय टीम 20 ओवरों में 216 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 17 रनों से मुकाबला गंवा दिया था।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो को साझा किया है जिसमें उन्होंने विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कहा है कि, ‘कोहली जब मैदान पर उतरे थे तो ऐसा लग रहा था कि वो इस मुकाबले में कई चौके और छक्के जड़ेंगे। उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा भी लेकिन उसके बाद वो आउट हो गए। आग अभी भी जल रही है लेकिन यह आग उनके अंदर पेट्रोल का काम कर रही है।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘ जब भी वो आउट होते हैं एक नई चर्चा शुरू हो जाती है। सब यही कह रहे होते हैं कि अब उन्होंने ऐसा क्यों खेला या टीम में कोहली को रखना चाहिए या नहीं। मेरी माने तो उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों वनडे मुकाबले खेलने चाहिए, उन्हें रोज क्रिकेट खेलना चाहिए और रोज रन बनाने को देखना चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी-20 को मिलाकर कोहली ने मात्र 12 रन बनाए थे।

ऋषभ पंत और रोहित शर्मा से आप बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपनी वीडियो में ऋषभ पंत और रोहित शर्मा को लेकर भी बात की है। उन्होंने कहा कि, ‘आप अपने दोनों ओपनरों से बेहतरीन शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और रीस टॉपले ने दोनों बल्लेबाजों को जल्द आउट कर दिया।

श्रेयस अय्यर को लेकर का चोपड़ा ने कहा कि, अय्यर ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए। हमने टेस्ट और वनडे मुकाबलों में देखा है कि अय्यर छोटी गेंदों से काफी परेशान होते हैं। टी-20 में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। श्रेयस अय्यर जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छे नंबर है वो अब बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।

close whatsapp