टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 600 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने कायरन पोलार्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 600 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने कायरन पोलार्ड

कायरन पोलार्ड ने इस उपलब्धि को द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्ट ओरिजनल्स के खिलाफ मुकाबले में हासिल की।

Kieron Pollard. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)
Kieron Pollard. (Photo by Fiona Goodall/Getty Images)

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक और उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। जिसमें 8 अगस्त को पोलार्ड इस फॉर्मेट में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 600 मैच खेले हैं। पोलार्ड ने यह उपलब्धि इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2022 सीजन में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर ओरिजनल्स के खिलाफ मुकाबले में हासिल की।

कायरन पोलार्ड ने टी-20 फॉर्मेट में अपना पहला मुकाबला साल 2006 जुलाई में त्रिनिदाद और टोबैगो की टीम से खेला था। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें अपना पहला टी-20 मुकाबला साल 2008 जून में खेला था, जिसके उन्हें 101 टी-20 मैच वेस्टइंडीज की टीम से खेलने का मौका मिला।

साल 2012 में जब वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, तो उस कायरन पोलार्ड भी टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा साल 2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया।

अपने 600वें मैच में पोलार्ड ने दिखाया बल्ले का कमाल

पोलार्ड स्वाभाविक तौर पर एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं, जिसमें वह टीम के लिए एक फिनिशर की भी भूमिका अदा करते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कायरन पोलार्ड के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने 25.30 के औसत से 1,569 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 135.14 का रहा है, जबकि 75 रनों की उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कायरन पोलार्ड के नाम पर 99 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है जो एक वेस्टइंडीज खिलाड़ी के तौर पर तीसरे नंबर पर है। अभी तक 600 टी-20 मुकाबले खेल चुके कायरन पोलार्ड के नाम पर 11,723 रन दर्ज हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 151.22 का देखने को मिला। इसके अलावा 104 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी भी दर्ज है।

अपने 600वें टी-20 मुकाबले में 35 वर्षीय कायनर पोलार्ड ने स्वाभावित अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 4 छक्के शामिल थे। इसके दम पर उनकी टीम 160 का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

close whatsapp