The Hundred 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए नजरअंदाज किए जाने वाले Harry Brook ने द हंड्रेड में मचाई तबाही; तूफानी शतक ठोक अपने नाम किए 2 बड़े रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

The Hundred 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए नजरअंदाज किए जाने वाले Harry Brook ने द हंड्रेड में मचाई तबाही; तूफानी शतक ठोक अपने नाम किए 2 बड़े रिकॉर्ड

हैरी ब्रूक ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 11 चौके और 7 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 250 का था।

Harry Brook. (Image Source: Getty Images)
Harry Brook. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के Harry Brook दुनिया के सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक हैं, और वह खेल के सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके बावजूद उन्हें भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए दरकिनार कर दिया गया है।

खैर, हैरी ब्रूक इस हार्टब्रेक से हताश होकर नहीं बैठे हैं, बल्कि हर मौके का बखूबी फायदा उठा रहे हैं और इंग्लैंड के चयनकर्ताओं को उनकी गलती का एहसास करा रहे हैं। 24-वर्षीय बल्लेबाज इस समय जारी द हंड्रेड 2023 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेल रहे हैं, और उन्होंने 22 अगस्त को लीड्स में खेले गए 30वें मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेल इतिहास के पन्नों में अपना नाम जोड़ लिया है।

Harry Brook ने द हंड्रेड में रचा इतिहास

दरअसल, हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा है। इसके अलावा, वह 100-बॉल टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रूक ने 42 गेंद पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली, और इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 250 का था।

यहां पढ़िए: World Cup 2023: इंग्लैंड को चैंपियन बनाने वाले इयोन मोर्गन ने इस टीम को बताया फेवरेट

हालांकि, इंग्लिश स्टार की यह यादगार पारी बेकार गई, क्योंकि क्योंकि वेल्श फायर ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को आठ विकेट से मात देकर जारी द हंड्रेड 2023 के एलिमिनेटर में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। इस बीच, ब्रूक को उनकी इस तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कहा, “मैं हमें बोर्ड पर बड़ा स्कोर पोस्ट करने में मदद करने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि हमारे सभी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए थे। मैं गेंद को जोर से और सीधा मारने की कोशिश कर रहा था। मुझे स्पष्टता थी और हमें बहुत सारे रनों की जरूरत थी। मेरे बैट का हैंडल गायब होने के कारण मुझे बैट बदलना पड़ा। अब मैं बस अगले गेम पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं, बाकी चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।”

द हंड्रेड के इतिहास में हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर (पुरुष और महिला)

61 गेंदों में 118 रन- टैमी ब्यूमोंट (वेल्श फायर) बनाम ट्रेंट रॉकेट्स, 2023

48 गेंदों में 108* रन- विल जैक्स (ओवल इनविंसिबल्स) बनाम साउदर्न ब्रेव, 2022

42 गेंदों में 105* रन- हैरी ब्रूक (नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स) बनाम वेल्श फायर, 2023

50 गेंदों में 101* रन- विल स्मीड (बर्मिंघम फीनिक्स) बनाम साउदर्न ब्रेव, 2022

55 गेंदों में 97* रन- बेथ मूनी (लंदन स्पिरिट) बनाम साउदर्न ब्रेव, 2022

द हंड्रेड (मेन्स) में सबसे तेज शतक

41 गेंद, हैरी ब्रूक बनाम वेल्श फायर, 2023

47 गेंद, विल जैक्स, बनाम सदर्न ब्रेव, 2022

49 गेंद, विल स्मीड, बनाम सदर्न ब्रेव, 2022

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?