The Hundred Women's 2023: अन्या श्रुबसोले की फुल लेंथ गेंद पर चारो खाने चित हुई भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

The Hundred Women’s 2023: अन्या श्रुबसोले की फुल लेंथ गेंद पर चारो खाने चित हुई भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स

भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्स सदर्न ब्रेव के खिलाफ सिर्फ छह रन पर आउट हो गई।

Jemimah Rodrigues. (Image Source: Twitter)
Jemimah Rodrigues. (Image Source: Twitter)

जारी 2023 द हंड्रेड विमेंस का 8वां मैच 6 अगस्त को साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस टूर्नामेंट में अब तक प्रशंसकों को कई यादगार पल देखने को मिले हैं और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स बनाम सदर्न ब्रेव में भी ऐसे ही एक रोमांचक पल ने सभी को आकर्षित किया।

दरअसल, सदर्न ब्रेव की अन्या श्रुबसोले ने जारी 2023 द हंड्रेड विमेंस के 8वें मैच की पहली पारी में भारत और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की सलामी बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को बेहद शानदार अंदाज में आउट किया, जिसका वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है। अन्या श्रुबसोले ने पहली पारी की 10वीं गेंद फुल लेंथ फेंकी, जो ऑफ साइड के बाहर शुरू हुई और अंत में शानदार ढंग से स्विंग होते हुए ऑफ स्टंप को चकनाचूर कर गई।

यहां देखिए जेमिमा रोड्रिग्स का विकेट

नतीजन जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ छह रन पर आउट हो गई और सदर्न ब्रेव ने मैच की बेहतरीन शुरुआत की। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने 100 गेंदों में मैरी केली की 39 रनों की पारी और कप्तान होली आर्मिटेज के 21 रनों के बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 100 रन पोस्ट किए। जिसके बाद सदर्न ब्रेव ने पांच विकेट शेष रहते ही लक्ष्य हासिल करते हुए जारी 2023 द हंड्रेड विमेंस में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

सदर्न ब्रेव अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

इस जीत के बाद, सदर्न ब्रेव महिला टीम तीन मैचों में चार अंकों के साथ 2023 द हंड्रेड विमेंस की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स महिला टीम को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा और अब वे दो मैचों में दो अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

इस समय वेल्स फायर पांच अंको के साथ अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। आपको बता दें, सदर्न ब्रेव का जारी 100-बॉल टूर्नामेंट में अगला मैच 8 अगस्त को लॉर्ड्स में लंदन स्परिट के खिलाफ है, जबकि नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स 9 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स से भिड़ेगी।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp