'चीजें हमेशा प्लान के अनुसार नहीं होती लेकिन...'- WTC फाइनल स्क्वॉड में चुने जाने के बाद इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘चीजें हमेशा प्लान के अनुसार नहीं होती लेकिन…’- WTC फाइनल स्क्वॉड में चुने जाने के बाद इमोशनल हुए अजिंक्य रहाणे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा।

Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)
Ajinkya Rahane (Photo Source: Twitter)

भारतीय खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल के 16वें सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेलना है। WTC फाइनल के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

WTC फाइनल स्क्वॉड में अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी इस वक्त काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी है। दिग्गज खिलाड़ियों से लेकर फैंस रहाणे की वापसी से खुश नजर आ रहे हैं। अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी को लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2022 में खेला था। खराब फॉर्म के चलते अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिए गए थे। आपको बता दें अजिंक्य रहाणे बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं। अजिंक्य रहाणे इस वक्त आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

पांच मैचों में 52.25 के औसत से रहाणे 209 रन बना चुके हैं। वहीं रहाणे ने रणजी ट्रॉफी सीजन में भी शानदार खेल दिखाया था। 7 मैचों में 57.6 के औसत से रहाणे ने 634 रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे ने WTC फाइनल स्क्वॉड में चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है।

यहां देखें अजिंक्य रहाणे का वो पोस्ट

अजिंक्य रहाणे ने अपने लिंकडिन प्रोफाइल पर लिखा है, ‘एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर मैंने महसूस किया है कि सफर हमेशा आसान नहीं होता है। ऐसे मोमेंट होते हैं जब चीजें प्लान के अनुसार नहीं होते हैं। और परिणाम परेशान करने वाला होता है। हालांकि मैंने सीखा है कि प्रक्रिया पर टिके रहना जरूरी है, और परिणाम से अपने आप को प्रभावित नहीं होने देना है।’

अजिंक्य रहाणे ने आगे लिखा, ‘एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो कई सालों तक सुर्खियों में रहा है मुझे पता है कि उम्मीदें भारी हो सकती है। हालांकि मैंने दबाव को अपने ऊपर नहीं आने दिया और उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना सीखा है जिसे मैं कंट्रोल कर सकता हूं। इसलिए आइए हम सभी प्रक्रिया पर ध्यान दें और अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। परिणाम आएंगे तब तक कड़ी मेहनत करें और खुद को उतकृष्टता की ओर धकेलते रहें।’

close whatsapp