3 फॉर्मेट की ट्रॉफी के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम की स्पेशल तस्वीर देखी क्या आपने?
इस तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ICC ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं।
अद्यतन - Jun 12, 2023 4:30 pm

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से करारी शिकस्त दी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तीनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने आज यानी 12 जून को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ICC ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें, इन पांच खिलाड़ियों ने ICC वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ यही पांच खिलाड़ी हैं।
ICC ने इन पांच खिलाड़ियों की तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘ सभी फॉर्मेट के सुपरस्टार। सिर्फ इन्हीं पांच खिलाड़ियों ने ICC वनडे वर्ल्ड कप, टी-20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
ये रहा ICC का ट्वीट:
All-format superstars 🤩
The only five players to have won ICC @cricketworldcup, @T20WorldCup, and World Test Championship titles 🏆✨#WTC23 pic.twitter.com/baeTQNw4KJ
— ICC (@ICC) June 12, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की ट्रॉफी को भी जीता था। उसमें भी इन पांचों खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से हिस्सा लिया था। कंगारू टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2015 में भी जीत दर्ज की थी। डेविड वार्नर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड इन सभी टूर्नामेंट की ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में शामिल थे।
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेला जाना है और सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसको अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे। पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और वो वनडे वर्ल्ड कप में भी ऐसी ही गेंदबाजी करना चाहेंगे। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 की प्लेइंग XI में नहीं थे लेकिन उन्हें इस खेमे में शामिल किया गया था।