विराट कोहली को छोड़, अब शिखर धवन की तारीफ करने लगे हैं राजकुमार शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को छोड़, अब शिखर धवन की तारीफ करने लगे हैं राजकुमार शर्मा

फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं शिखर धवन।

Rajkumar Sharma & Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)
Rajkumar Sharma & Shikhar Dhawan (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना ​​है कि भारतीय सेलेक्टर्स शिखर धवन को कम से कम अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक की वनडे टीम में जगह देंगे। धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में 99 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 24 जुलाई को खेला जाएगा जहां शिखर धवन एक बार फिर से जीत की उम्मीद लगाए बैठे होंगे।

इस बीच कोच राजकुमार शर्मा ने शिखर धवन के भविष्य को लेकर काफी कुछ कहा है। उनका मानना है कि धवन अगले साल होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के सेलेक्टर्स की नजरों में हैं और उनका मानना है कि, अगर सब कुछ ठीक रहा तो धवन उस वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिख सकते हैं।

राजकुमार शर्मा ने जमकर की शिखर धवन की तारीफ

इंडिया टीवी के साथ एक बातचीत में राजकुमार शर्मा ने कहा कि, “बिल्कुल, लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं, खासकर अगर आप एकदिवसीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड देखते हैं, तो यह बेहद शानदार है। मेरा मानना ​​​​है कि चयनकर्ता अगले विश्व कप तक भारतीय टीम में उन्हें रखने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। कम से कम इसलिए कि भारतीय टीम को उनकी बहुत जरूरत है।”

राजकुमार शर्मा ने रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि, “वह (धवन) रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने पर टीम के लिए स्थिरता प्रदान करता है। दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन होता है और दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “यह बहुत अच्छी बात है कि भारत के पास शिखर धवन और रोहित शर्मा के रूप में एक अनुभवी जोड़ी है और यह कहना भी बेहद जरूरी है कि वे एक बेहद सफल जोड़ी हैं।” आपको बता दें कि, धवन ने अब तक खेले 153 एकदिवसीय मैचों में 45.54 के शानदार औसत से 6422 रन बनाए हैं।

close whatsapp