भारतीय टीम के खिलाड़ी हुए ड्रेसिंग रूम में इमोशनल, होटल में भी हुआ शानदार स्वागत - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारतीय टीम के खिलाड़ी हुए ड्रेसिंग रूम में इमोशनल, होटल में भी हुआ शानदार स्वागत

भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर सामने आया है एक वीडियो।

Team India (Photo Source: Instagram)
Team India (Photo Source: Instagram)

साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराया था, जिसका बदला कल रोहित की सेना ने ले लिया। जहां मुंबई में हुए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कीवी टीम को टीम इंडिया ने हरा दिया, जिसके बाद रोहित एंड कम्पनी सीधे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच गई है और उस जीत के बाद का नजारा देखने लायक था।

कोहली के नाम हुआ ‘विराट’ रिकॉर्ड

कल मुंबई में हुए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, अब कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में कुल 50 शतक हो गए हैं और वो इस मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं। वहीं भारतीय बल्लेबाज ने जब ये रिकॉर्ड तोड़ा था, उस समय मास्टर-ब्लास्टर स्टेडियम में वो मैच देख रहे थे।

भारतीय टीम ने जीत के बाद क्या-क्या किया?

*भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर सामने आया है एक वीडियो।
*ये वीडियो जीत के बाद का है, ड्रेसिंग रूम में सब मिले एक-दूसरे से गले।
*साथ ही इस दौरान काफी खुश थे खिलाड़ी, रोहित ने भी विराट को गले लगाया।
*बाद में टीम इंडिया का होटल में भी हुआ काफी जोरदार तरीके से स्वागत।

फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय टीम की खुशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कीवी टीम का आखिरी विकेट भी शमी ने लिया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

आज फैसला होगा दूसरी फाइनल टीम का

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल रविवार यानी की 19 तारीख के दिन खेला जाएगा, ये मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर होगा। जहां इस फाइनल में टीम इंडिया अपनी जगह पक्की कर चुकी है, ऐसे में अब दूसरी टीम का इंतजार है। जिसका फैसला आज हो जाएगा, जहां वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। कोलकाता में ये मुकाबाल अब से कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा और इस मैच को जीतने वाल टीम फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना करेगी। वहीं इस वर्ल्ड कप में नीदरलैंड और अफगान टीम ने बड़े उलटफेर किए थे और इन उलटफेर का सबसे ज्यादा नुकसान पाकिस्तान के साथ-साथ  इंग्लैंड टीम को हुआ था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?