WPL 2023 में अब तक नाबाद है मुंबई इंडियंस, लेकिन वेंकटेश प्रसाद हैं चिंतित! जानिए क्यों
मुंबई इंडियंस का WPL 2023 में अंतिम लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 21 मार्च को है।
अद्यतन - मार्च 18, 2023 10:00 पूर्वाह्न

मुंबई इंडियंस (MI) पहले ही जारी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन में शुरुआत से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) WPL 2023 में एकमात्र ऐसी टीम हैं, जिन्होंने लीग चरण में अपने सभी पांच मैच जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।
इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि मुंबई इंडियंस (MI) के आखिरी लीग मैच और फाइनल के बीच का चार से पांच दिनों का ब्रेक हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि MI के लिए अपनी जीत की लय बरकरार रखना मुश्किल हो सकता है।
वेंकटेश प्रसाद के अनुसार मुंबई इंडियंस WPL 2023 का फाइनल खेलेगी
वेंकटेश प्रसाद ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा: ‘मुंबई इंडियंस का अंतिम लीग गेम 21 मार्च को है, जबकि WPL का फाइनल 26 मार्च को है, इसलिए फाइनल खेलने से पहले उनके पास 4-5 दिनों का अंतर है। चीजें इस ब्रेक के चलते गलत हो सकती हैं। उनकी जीत की लय में इस ब्रेक ने विराम लगा दिया है। मुझे नहीं पता कि वे खुद को कैसे आगे बढ़ाएंगे। जब आप एक टीम के रूप में खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं, तो आपको हमेशा दूसरा गेम खेलने की इच्छा होगी।
21 तारीख को आखिरी लीग गेम के बाद, उनके पास 26 तारीख तक कोई मैच नहीं है, यह लगभग 4-5 दिनों का ब्रेक है, और इसी दौरान MI के खिलाड़ियों के चरित्र का टेस्ट होगा। वे कैसे सुनिश्चित करते हैं कि वे एक टीम के रूप में एक साथ रहें और वे किस तरह की बातचीत करेंगे, और वे कैसे सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें एक कठिन टूर्नामेंट से ब्रेक मिलने पर फाइनल के लिए कैसे तैयार रहें। उनके मोमेंटम में कभी किसी तरह का ब्रेक नहीं आया है, इसलिए यह उनके लिए चुनौती होगी।’