'यह सब के लिए बड़ा सबक है...'- वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद हफीज ने दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘यह सब के लिए बड़ा सबक है…’- वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद हफीज ने दिया बड़ा बयान

वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

West Indies Cricket Team Mohammad Hafeez (Photo Source: Twitter)
West Indies Cricket Team Mohammad Hafeez (Photo Source: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में खेला जाएगा। भारत में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए इस वक्त जिम्बाब्वे में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिम्बाब्वे और श्रीलंका इस वक्त वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। वहीं दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो चुका है।

वेस्टइंडीज को सुपर-6 क्वालिफायर्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब वेस्टइंडीज टीम वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी। वेस्टइंडीज के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहम्मद हफीज का कहना है कि यह हर किसी के लिए बड़ी सीख है।

मोहम्मद हफीज ने सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

वेस्टइंडीज के बाहर होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का कहना है कि वेस्टइंडीज का पतन वर्ल्ड क्रिकेट के लिए उदाहरण है। प्रोफेशनल वर्ल्ड में कभी भी चीजें स्थिर नहीं रहती है। मोहम्मद हफीज ने ट्वीटर पर लिखा, ‘वेस्टइंडीज क्रिकेट का पतन सभी के लिए एक सबक होना चाहिए। प्रोफेशनल वर्ल्ड में कुछ भी नहीं दिया जाता है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट और खिलाड़ियों का सही प्रबंधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने रहने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए।’

यह भी पढ़े- वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज कप्तान शाई होप की नींद उड़ गई है!

हार की हैट्रिक से वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हुआ वेस्टइंडीज

दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज को लगातार जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना पड़ा। जिसके चलते टीम वर्ल्ड कप से बाहर हुई है। वहीं बात वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच की करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज 180 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

जेसन होल्डर ने सर्वाधिक (45 रन) की पारी खेली थी। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड ने 43.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया। स्कॉटलैंड के लिए मैथ्यू क्रॉस ने  (74 रन) की नाबाद पारी खेली। और ब्रैंडन मैक्कुलन ने (69 रन) की पारी खेल महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और अकील होसेन के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

 

close whatsapp