एक तरफ पाकिस्तान टीम का स्वागत देखो, दूसरी तरफ भारतीय टीम का स्वागत देखो आप लोग - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक तरफ पाकिस्तान टीम का स्वागत देखो, दूसरी तरफ भारतीय टीम का स्वागत देखो आप लोग

साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया का हुआ शानदार तरीके से स्वागत।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

भारतीय टीम एक लंबे टूर के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच गई है, जिसका वीडियो टीम इंडिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया गया है। वहीं इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने साफ दिखा दिया है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान में कितना बड़ा अंतर है। साथ ही ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है।

3 अलग-अलग कप्तान होंगे भारतीय टीम के

दूसरी ओर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में तीनों प्रारूप की सीरीज खेलेगी, साथ ही हर प्रारूप में टीम के अलग-अलग 3 कप्तान होंगे। सबसे पहले टी20 सीरीज होगी, जिसकी कप्तानी फिर से सूर्यकुमार यादव करेंगे। उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल टीम के कप्तान होंगे, आखिरी में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा आपको कप्तानी करते हुए दिखेंगे।

भारतीय टीम का स्वागत देख पाकिस्तान टीम का चढ़ा पारा

*साउथ अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया का हुआ शानदार तरीके से स्वागत।
*होटल स्टाफ ने खिलाड़ियों का तालियों के साथ किया था स्वागत।
*जिसे देख खिलाड़ी भी नजर आए काफी ज्यादा ही खुश।
*दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया पहुंची पाक टीम को खुद उठाना पड़ा था सामना।

कुछ ऐसे हुआ टीम इंडिया का स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

खुद का सामना उठाते हुए पाक टीम के खिलाड़ी

पाक टीम खेलेगी सिर्फ टेस्ट सीरीज

वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तान टीम सिर्फ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके बाद ये टीम न्यूजीलैंड रवाना हो जाएगी और वहां टी20 सीरीज खेलेगी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई पाकिस्तान टीम की कप्तानी अब शान मसूद करेंगे, साथ ही ये टीम अपने Support Staff को लेकर भी खबरों में है। दरअसल, इस टेस्ट सीरीज के लिए पाक टीम में कुल 18 खिलाड़ी हैं, वहीं Support Staff के तौर पर टीम के साथ कुल 17 लोग गए हैं और ये चीज ही सुर्खियां बटोर रही है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाक टीम के कोचिंग स्टाफ को बदल दिया गया था, साथ ही टेस्ट की कप्तानी शान मसूद और टी20 की कप्तानी शाहीन के खाते में गई थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?