IPL 2024: MS Dhoni है Leander Paes के फेवरेट आईपीएल प्लेयर, कहा- मेरे नाम में 7 अक्षर... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: MS Dhoni है Leander Paes के फेवरेट आईपीएल प्लेयर, कहा- मेरे नाम में 7 अक्षर…

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया है।

MS Dhoni & Leander Paes (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni & Leander Paes (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 शुरू होने में मात्र एक दिन बचा है, सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेपॉक में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले फिर चर्चाएं जोरों पर शुरू हो गई है कि यह सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन होने वाला है। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवां खिताब जीतने के बाद एमएस धोनी ने फैंस से वादा किया था कि वह एक बार फिर पीली जर्सी में नजर आएंगे।

MS Dhoni को आखिरी बार CSK जर्सी में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है, दूसरे खेलोंं से जुड़े खिलाड़ी भी धोनी के जबरा फैन है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने हाल ही में खुलासा किया है कि धोनी आईपीएल में उनके फेवरेट खिलाड़ी है।

MS Dhoni है लिएंडर पेस के फेवरेट क्रिकेटर

इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान लिएंडर पेस से पूछा गया कि, ‘आईपीएल में उनका फेवरेट प्लेयर कौन है’। जिसका जवाब देते हुए लिएंडर पेस ने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वो और धोनी साथ में फुटबॉल खेल रहे हैं। लिएंडर पेस ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘मेरे नाम में 7 अक्षर होने का कारण है।’

धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे CSK की कप्तानी

आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आखिरी सीजन हो सकता है। जिसके चलते चर्चा जोरों पर थी कि अगले सीजन सीएसके की कप्तानी कौन करेगा। जिसे लेकर कई दिग्गजों ने अपने सुझाव दिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 शुरू होने के एक दिन पहले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त कर दिया है।

एमएस धोनी टीम का हिस्सा है, जिसके चलते ऋतुराज गायकवाड़ को इस सीजन पूर्व कप्तान धोनी से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। आपको बता दें आईपीएल 2022 में MS Dhoni ने कप्तानी से हटने का फैसला लिया था। जिसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के चलते बीच सीजन धोनी को फिर से कप्तानी हाथों में लेनी पड़ी थी।

close whatsapp