MS Dhoni से तुलना को लेकर Dhruv Jurel ने दिया बड़ा बयान

“वो एक ही है, मैं तो सिर्फ…”- MS Dhoni से तुलना को लेकर ध्रुव जुरेल ने दिया बड़ा बयान

ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू किया था।

Dhruv Jurel & MS Dhoni (Photo Source: Getty Images/X)
Dhruv Jurel & MS Dhoni (Photo Source: Getty Images/X)

Dhruv Jurel on Comparison with MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ हाल में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने शानदार खेल दिखाया है। रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लिश गेंदबाजों के आगे स्ट्रग्ल कर रही थी। जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने 90 रन की शानदार पारी खेल टीम को 307 रनों तक पहुंचाया था। वहीं दूसरी पारी में ध्रुव जुरेल ने 39 रन की नाबाद पारी खेली थी, और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था।

रांची टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से ध्रुव जुरेल की तुलना की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तुलना को लेकर ध्रुव जुरेल ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है।

धोनी सर ने जो किया है उसे कोई दोहरा नहीं सकता है- Dhruv Jurel

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की तारीफ करते हुए सुनील गावस्कर ने रांची टेस्ट के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा था, “ध्रुव जुरेल के प्रेसेंस ऑफ माइंड को देखकर मुझे लगता है कि वह अगला एमएस धोनी बन रहा है।” धोनी से तुलना को लेकर ध्रुव जुरेल का कहना है कि एमएस धोनी ने जो किया है उसे कोई दोहरा नहीं सकता है, और वो सिर्फ ध्रुव जुरेल बनना चाहते हैं। 

India Today Conclave 2024 के दौरान सुनील गावस्कर द्वारा महेंद्र सिंह धोनी से तुलना किए जाने पर बात करते हुए ध्रुव जुरेल ने कहा, “मेरी तुलना धोनी सर से करने के लिए गावस्कर सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहता हूं कि धोनी सर ने जो किया है उसे कोई दोहरा नहीं सकता। धोनी तो एक ही है, हमेशा थे और हमेशा रहेंगे। मेरे लिए, मैं सिर्फ ध्रुव जुरेल बनना चाहता हूं। मैं जो कुछ भी करता हूं, ध्रुव जुरेल के रूप में करना चाहता हूं। लेकिन धोनी सर एक लीजेंड हैं और वह हमेशा ऐसे ही रहेंगे।” ध्रुव जुरेल ने आगे खुलासा किया कि उनके वॉट्सएप प्रोफाइल फोटो में महेंद्र सिंह धोनी की फोटो है। 

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए डेब्यू किया था। ध्रुव जुरेल ने 4 पारियों में 63.33 के औसत से 190 रन बनाए थे। जुरेल अब आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

close whatsapp