फाफ डु प्लेसिस आज भी कप्तानी की भूमिका में धोनी को मानते हैं अपना गुरु, कहा- मैं उनकी तरह बिल्कुल भी नहीं बन सकता - क्रिकट्रैकर हिंदी

फाफ डु प्लेसिस आज भी कप्तानी की भूमिका में धोनी को मानते हैं अपना गुरु, कहा- मैं उनकी तरह बिल्कुल भी नहीं बन सकता

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया और साथ ही यह भी बताया कि कैसे चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में काफी मदद की।

MS Dhoni and Faf Du Plessis (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni and Faf Du Plessis (Pic Source-Twitter)

फाफ डु प्लेसिस ने IPL 2022 और 2023 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की काफी अच्छी कप्तानी की है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बाद विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से ही फाफ डु प्लेसिस ने टीम की कप्तानी की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया और साथ ही यह भी बताया कि कैसे चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक खिलाड़ी के रूप में काफी मदद की। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बारे में काफी बातें सिखाई कि हर खिलाड़ी की अपनी क्षमता होती है और सबके दिमाग में यह बात पहले ही साफ हो जानी चाहिए कि उनकी टीम में भूमिका क्या है।

साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया जब वो अपने शुरुआती खेल के दिनों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में खेलते थे। साथ ही फाफ डु प्लेसिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की भी जमकर प्रशंसा की।

NDTV में फाफ डु प्लेसिस ने खुलासा किया कि, ‘मुझे लगता है कि अभी भी मुझे कप्तानी का जिम्मा बहुत ही जल्दी मिल गया। एक बात पक्की है कि मैं कभी भी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, ग्रीम स्मिथ या स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खिलाड़ियों की कप्तानी नहीं कर सकता। हालांकि आपको दूसरे खिलाड़ियों से काफी चीजों के बारे में पता चलता है।’

मैंने धोनी से 1 चीज सीखी है कि कैसे कैप्टन कूल बना जाए: फाफ डु प्लेसिस

उन्होंने आगे कहा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी को देखकर आप यह कह सकते हैं कि वो बहुत ही शांत स्वभाव के इंसान हैं और मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी कप्तानी में यह चीज जरूर की है। मैंने यह चीज जरूर कोशिश की है कि अपने खिलाड़ियों के बीच में मैं पूरी तरह से साफ रहूं। उनको उनकी भूमिका के बारे में पहले ही बता दूं। यही सबसे बड़ी चीज है जो मैंने धोनी से सीखी है। वो सच में कप्तान कूल हैं। एम एस धोनी से बड़ा कोई भी इंसान नहीं है जो यह बता सके कि आप कूल कैसे बन सकते हैं।

close whatsapp