'हैप्पी बर्थडे बिग बॉस.....'- सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘हैप्पी बर्थडे बिग बॉस…..’- सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)

विश्व क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। मात्र 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत करने वाले सचिन तेंदुलकर ने करोड़ों युवाओं को अपने शानदार खेल से प्रेरित किया है। सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन, 463 वनडे मैचों में 18426 रन और एक टी-20 मैच में 10 रन अपने नाम किए हैं।

सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी है। वसीम अकरम, शोएब अख्तर और ब्रेट ली जैसे दिग्गज गेंदबाज सचिन की प्रशंसा करते हुए नजर आते हैं। क्रिकेट में सचिन के अहम योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2014 में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा था। सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर क्रिकेट की दुनिया उन्हें खास अंदाज में बधाई देते हुए नजर आ रही है।

2011 वर्ल्ड कप के बाद सचिन तेंदुलकर ने लिया था संन्यास

सचिन ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। सचिन तेंदुलकर अपने 50वें जन्मदिन के दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में खेली गई शानदार पारी की 25वीं सालगिरह, मुंबई में एक इवेंट के माध्यम से फैंस के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए थे।

साल 1998 में भारत, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही थी। लेकिन रेतीले तूफान के चलते भारत को 246 रनों का टारगेट मिला था। इस रन चेज में गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने 131 गेंदो का सामना करते हुए 143 रनों की पारी खेली थी।

सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी बल्लेबाज को सोशल मीडिया के जरिए जमकर बधाई देते हुए नजर आ रही है। आईसीसी ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘सचिन तेंदुलकर के लिए एक और हाफ सेंचुरी, वर्षों से क्रिकेट के एक लीजेंड।’

वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री ने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो बिग बॉस, जीवन में अर्धशतक, उच्च स्तर पर अपने करियर में 100 जोड़े। 150 बल्लेबाजी और कैसे। बहुत बढ़िया आपको एक अद्भूत वर्ष की शुभकामनाएं, गॉड ब्लेस यू।’

यहां देखें सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन पर क्रिकेट बिरादरी के रिएक्शन-

close whatsapp