शुभमन गिल की जगह IPL 2021 फेज-2 में KKR टीम में यह 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
शुभमन गिल के IPL 2021 फेज-2 के मैचों से पहले पूरी तरह फिट होने की काफी कम उम्मीद जताई जा रही है।
अद्यतन - Aug 16, 2021 3:05 pm
3. सिद्धेश लाड

सिद्धेश लाड मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पिछले कुछ सालों से वो रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिद्धेश ने अपना आईपीएल डेब्यू 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए किया था। रोहित शर्मा के चोटिल हो जाने के बाद लाड को मुंबई की टीम में खेलने का मौका दिया गया था।
2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लाड को अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इस आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में सिद्धेश लाड केकेआर टीम में शामिल किए जा सकते हैं क्योंकि वो ओपनिंग के साथ ही जरूरत के हिसाब से मध्यक्रम में भी खेल सकते हैं।
सिद्धेश लाड ने 48 टी-20 मैचों में 121 की स्ट्राइक रेट से 730 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.54 का रहा है और सर्वाधिक स्कोर 82 का है। लाड के नाम तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।