इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए करना पड़ेगा 4 सालों तक इंतजार
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टबूर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 11, 2023 7:51 अपराह्न
2. अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh):

अर्शदीप सिंह (Arshdeep SIngh) को वेस्टइंडीज दौरे (West Indies Tour) के वनडे स्क्वॉड से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसे लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट ने बहुत सवाल उठाए थे। क्योंकि वर्ल्ड कप के लिहाज से उन्हें टीम में मौका मिलना चाहिए था। अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए अब तक सिर्फ तीन ही वनडे मैच खेला है, जिसमें अब तक वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं।
वहीं अर्शदीप सिंह के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 51 मैचों में 27.14 के औसत और 8.74 की इकॉनमी से 57 विकेट लिए हैं। अर्शदीप सिंह एक उभरते हुए युवा तेज गेंदबाज है। लेकिन डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता उन्हें बाकी गेंदबाजों से पीछे करने का काम करती है। आगामी वर्ल्ड कप (World Cup) में अर्शदीप सिंह को मौका मिलना तो ना के बराबर नजर आ रहा है।