इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए करना पड़ेगा 4 सालों तक इंतजार
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टबूर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 11, 2023 7:51 अपराह्न
1. संजू सैमसन (Sanju Samson):

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और केएल राहुल (KL Rahul) इस वक्त चोटिल चल रहे हैं। ऐसे में आगामी होने वाले वर्ल्ड कप में भारत के लिए विकेटकीपिंग कौन करेगा इसे लेकर सवाल चर्चा पर है। संजू सैमसन (Sanju Samson) इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अपनी जगह टीम में बनाते हुए नजर आ सकते थे। लेकिन संजू सैमसन मिले मौकों पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे के पहले मैच में संजू को मौका नहीं मिला था।
दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन ने (9 रन) और तीसरे वनडे मैच में (51 रन) की पारी खेली। इशान किशन (Ishan Kishan) टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। और एक ओर संजू सैमसन निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते वह वर्ल्ड कप (World Cup 2023) का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आएंगे।