इन पांच बड़े कारणों के चलते रोहित शर्मा बन चुके हैं IPL के सबसे सफल कप्तान - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन पांच बड़े कारणों के चलते रोहित शर्मा बन चुके हैं IPL के सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा के बारे में बात की जा रही है कि वे एक कप्तान के रूप में बेहद सफल रहे हैं।

3 टीम की परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

रोहित ने 2013 में भारत के लिए ओपनर की भूमिका निभाई थी। आप सभी को यह जरूर याद होगा की सलामी बल्लेबाज रोहित टी20 में सफल होने के बावजूद अक्सर मुंबई के लिए मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे। आप सभी को यह जानकर हैरानी जरूर होगी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में आने के बाद एक समय ऐसा भी था जब मुंबई इंडियंस की मध्यक्रम कमजोर हो गई थी। हालांकि उस समय हार्दिक पांड्या में भी अनुभव की कमी थी। उनके भाई कुणाल पांड्या भी नए थे।

हालांकि समय के साथ मुंबई को अच्छे बल्लेबाज मिले जिससे मुंबई का टॉप ऑर्डर कुछ हद तक मजबूत हो गया था। मुंबई को लेंडल सिमंस पार्थिव पटेल इविन लुईस जैसे कुछ शीर्ष क्रम के अच्छे बल्लेबाज मिले। हालांकि उसका परिणाम यह हुआ कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रोहित शर्मा को नंबर चार पर बल्लेबाजी करना पड़ा।

बाद में मुंबई को सूर्यकुमार यादव इशान किशन जैसे कुछ युवा बल्लेबाज मिले जिन्होंने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को और मजबूत किया। बाद में समय के साथ हार्दिक, कृणाल और पोलार्ड भी बेहतर होते चले गए। जिससे रोहित को यह फायदा मिला की वह अपने पसंद के अनुसार किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते थे।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp