GYM में टशनबाजी दिखाने के चक्कर में, हार्दिक पांड्या के हाथ में लगी चोट?
इन दिनों फिटनेस से जुड़े पोस्ट लगातार शेयर कर रहे हैं हार्दिक पांड्या।
अद्यतन - जनवरी 23, 2024 4:00 अपराह्न

इन दिनों हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अलग ही बवाल काट रखा है, जहां ये खिलाड़ी आए दिन GYM से जुड़ी रील्स शेयर कर रहा है। इन रील्स के जरिए हार्दिक खुद को फिट दिखाने में लगे हुए हैं, लेकिन उनकी ये टशनबाजी उनपर भारी पड़ सकती है और इसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी में देखने को मिला है।
मुंबई टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के लिए नहीं होगी आसान
हार्दिक पांड्या 2 बार गुजरात टीम की सफल कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन वो टीम एक दम नई है और 2 ही सीजन खेले हैं GT टीम ने अभी तक। ऐसे में जब इस साल हार्दिक MI टीम की कप्तानी करने उतरेंगे, तो उनपर एक अलग दबाव होगा। दबाव होगा MI टीम के उस कद को कायम रखने का, जो रोहित ने कायम रखा था और खिलाड़ियों को हार्दिक कैसे संभालते हैं वो भी एक बड़ा टास्क होगा ऑलराउंडर के लिए इस साल से IPL में। वैसे बुमराह और सूर्यकुमार यादव हार्दिक के कप्तान बनने से खुश नहीं थे।
हार्दिक पांड्या ने GYM में किया खुद को चोटिल?
*इन दिनों फिटनेस से जुड़े पोस्ट लगातार शेयर कर रहे हैं हार्दिक पांड्या।
*इस कड़ी में हार्दिक ने एक नई इंस्टा स्टोरी की है अपने फैन्स के साथ शेयर।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में वर्क आउट करता नजर आ रहा है ये खिलाड़ी।
*IPL से पहले हर तरह से खुद को फिट करने की कोशिश में लगे हैं हार्दिक।
इंस्टा स्टोरी के वीडियो से लगी गई हार्दिक पांड्या की तस्वीरें

कल इस खिलाड़ी ने योग करते हुए एक पोस्ट किया था शेयर
कितने महीनों से नहीं खेला इस खिलाड़ी ने क्रिकेट?
हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप 2023 में चोटिल हुए थे, वो बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोटिल हुए थे और वो मैच अक्टूबर महीने में खेला गया था। ऐसे में हार्दिक अक्टूबर 2023 से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं और अब वो धीरे-धीरे वापसी की राह पर है जिसके बाद IPL में यानी की मार्च महीने में उनकी मैदान पर वापसी हो जाएगी।