Sanju Samson के लिए IPL 2024 तो है बहाना, टी20 वर्ल्ड कप है असली निशाना
आज-कल IPL 2024 की तैयारियों में जुटे हैं Sanju Samson।
अद्यतन - फरवरी 25, 2024 12:34 अपराह्न

इस साल फिर से IPL में Sanju Samson आपको राजस्थान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जहां ये खिलाड़ी इस लीग में जमकर रन बनाता है। वहीं कई बार संजू ने IPL के जरिए टीम इंडिया में वापसी की है, ऐसे में इस खिलाड़ी ने लीग की तैयारी शुरू कर दी है और IPL में दमदार प्रदर्शन संजू टीम इंडिया में वापसी कर एक बड़ा टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं।
अलग प्लान होगा Sanju Samson के दिमाग में
जी हां, इस बार Sanju Samson अपने बल्ले से IPL में दमदार प्रदर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, जिसके पीछे एक बड़ी सोच है। दरअसल, इस साल IPL के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, इसे लेकर लेकर संजू टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना चाहेंगे और ऐसे में वो IPL में खुद को साबित करेंगे बल्ले से और फिर खुद के चयन का दावा ठोकेंगे।
Sanju Samson के दिमाग में सिर्फ टी20 वर्ल्ड कप है
*आज-कल IPL 2024 की तैयारियों में जुटे हैं Sanju Samson।
*इस बीच संजू ने फैन्स के साथ एक पोस्ट किया है इंस्टा पर शेयर।
*जिसमें राजस्थान टीम का ये कप्तान GYM में सेल्फी लेता हुआ दिखा।
*क्रिकेट से दूर होकर भी फिटनेस पर लगातार काम करते हैं संजू।
हाल ही में Sanju Samson ने ये तस्वीर की है पोस्ट
कुछ समय पहले ठोका था अपना डेब्यू शतक
जी हां, संजू को टीम इंडिया से लगातार मौके मिल रहे थे, लेकिन वो खुद को साबित नहीं कर पा रहे थे। इस बीच टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जहां संजू ने अपना दम दिखाते हुए अपने करियर का पहला वनडे शतक लगाया था। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने बहुत बड़ी राहत की सांस ली थी, अब देखना अहम होगा की क्या संजू का टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चयन होता है या नहीं। वैसे टीम के पास जुरेल और पंत भी विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।