शादी के बाद क्रिकेट में थोड़ा कम मन लग रहा है सरफराज खान का, प्यार की पारी खेलने में हैं बिजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

शादी के बाद क्रिकेट में थोड़ा कम मन लग रहा है सरफराज खान का, प्यार की पारी खेलने में हैं बिजी

कुछ समय पहले ही हुई थी बल्लेबाज सरफराज खान की शादी।

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

धाकड़ बल्लेबाज सरफराज खान कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसका कारण है हाल ही में हुई उनकी शादी। वहीं अब अपनी शादी से जुड़े पोस्ट सरफराज लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है और उनकी नई तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

टीम इंडिया में एंट्री को लेकर दिया था बयान

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी सरफराज खान को टीम इंडिया में एंट्री नहीं मिल रही है, जिसे लेकर हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया था। अपनी शादी के बाद जम्मू-कश्मीर की लोकल मीडिया से बात करते हुए सरफराज खान ने कहा था कि, जब उनकी किस्मत में लिखा होगा इंडिया टीम से खेलना तब वो खेल लेंगे।

सरफराज खान की इंस्टा स्टोरी पर ‘प्यार ही प्यार’ है

*कुछ समय पहले ही हुई थी बल्लेबाज सरफराज खान की शादी।
*आज-कल वाइफ के साथ कई सारी इंस्टा स्टोरी कर रहे हैं शेयर।
*इसी कड़ी में एक नई तस्वीर शेयर की है सरफराज ने इंस्टा स्टोरी।
*अब वाइफ के साथ शायद घूमने निकले हैं सरफराज खान।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सरफराज की तस्वीर वाइफ के साथ

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

अपनी शादी में कुछ ऐसा लुक था इस बल्लेबाज का

पिता को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं सरफराज खान

दूसरी ओर सरफराज खान की सफलता के पीछे उनके पिता का बहुत बड़ा हाथ है, बल्लेबाज के पिता उन्हें घर में भी नेट्स बनावे के अभ्यास करवाते हैं। साथ ही सरफराज भी आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के लिए प्यार जताते रहते हैं, कभी वो कोई पोस्ट शेयर करते हैं तो कभी इंस्टा स्टोरी के जरिए अपने पिता के लिए संदेश लिखते हैं। वहीं सरफराज का छोटा भाई भी क्रिकेट खेलता है और हाल ही में उनके भाई ने भी मुंबई के लिए अपना डेब्यू किया है।

कुछ दिनों पहले पिता के लिए ये इंस्टा स्टोरी लगाई थी खान ने

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp