अपनी रफ्तार से इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाई थी सनसनी, लेकिन अब क्या कर रहे हैं उमरान मलिक? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपनी रफ्तार से इंटरनेशनल क्रिकेट में मचाई थी सनसनी, लेकिन अब क्या कर रहे हैं उमरान मलिक?

उमरान मलिक को टीम इंडिया से खेले काफी ज्यादा समय हो गया है।

Umran Malik (Image Credit- Instagram)
Umran Malik (Image Credit- Instagram)

एक दौर आया था जब उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से ऐसी सनसनी मचाई थी कि, सीधा उनका टीम इंडिया से डेब्यू हो गया था। शुरूआत में वो टीम इंडिया के साथ बतौर नेट गेंदबाज मौजूद थे, जिसके कुछ समय बाद वो भारतीय टीम से खेलने लग गए थे। लेकिन काफी समय से उमरान टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए हैं और सवाल ये खड़ा होता है कि वो इस वक्त कहां हैं?

SRH टीम ने नहीं दिए साल 2023 में ज्यादा मौके

IPL से ही उमरान मलिकक की पहचान हुई थी, जहां उन्होंने SRH से खेलते हुए अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरा था। लेकिन साल 2023 के IPL में SRH टीम ने उमरान को ज्यादा मौके नहीं दिए थे, जिसके कारण ये गेंदबाज काफी नाराज भी था और कुछ विवाद की भी खबरें आई थी। लेकिन इस साल उन्हें टीम ने रिलीज नहीं किया और वो IPL 2024 में भी SRH टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

उमरान मलिक इन दिनों क्या कर रहे हैं?

*उमरान मलिक को टीम इंडिया से खेले काफी ज्यादा समय हो गया है।
*इस बीच ये गेंदबाज घरेलू क्रिकेट खेल रहा है जम्मू-कश्मीर टीम से।
*इस वक्त उमरान ओ़़डिशा टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।
*जहां उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए, इससे पहले भी खेले थे रणजी के मैच।

हाल ही में ये पोस्ट शेयर किया था उमरान मलिक ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

फिटनेस के मामले में कोई आस-पास नहीं है गेंदबाज के

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Umran Malik (@umran_malik_1)

टीम इंडिया से कब खेला था आखिरी मैच?

उमरान मलिक को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, जहां इस गेंदबाज ने टीम इंडिया से अभी तक 10 इंटरनेशनल वनडे मैच और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उमरान ने भारतीय टीम से अपना आखिरी वनडे मैच साल 2023 जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, तो आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ 2023 के फरवरी महीने में खेला था। वहीं कुछ दिग्गजों को कहना है कि उमरान को अपनी स्पीड के अलावा गेंद की Variation पर काम करना होगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?