इन 5 खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह मौका दिया जा सकता है
लगातर दो साल से बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा।
अद्यतन - Aug 14, 2021 5:46 pm
4. प्रियांक पांचाल

घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रियांक पांचाल भारतीय क्रिकेट में अपना दस्तक देने के लिए तैयार बैठे हुए हैं। 2016-17 की रणजी ट्रॉफी के दौरान प्रियांक ने जबरदस्त खेल का नजारा पेश किया था और उस सीजन उन्होंने 1310 रन बनाए थे, जिसके बाद वो चारो तरफ सुर्खियों में बने हुए थे। 31 वर्षीय पांचाल उस साल अपनी प्रदर्शन के बदौलत गुजरात को रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में सफल हुए थे।
प्रियांक पांचाल ने 98 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 45 से अधिक की औसत से 6891 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनका सर्वाधिक स्कोर 314 है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांचाल के नाम 24 शतक और अर्धशतक हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 2008 में अपना कदम रखा था जिसके बाद प्रियांक पांचाल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। हालांकि ये तो वक्त आने पर पता चलेगा की पांचाल कब भारत के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।