इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां - 10 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां

आईपीएल के दूसरे चरण के बाद इस मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, वहीं साल 2022 के आईपीएल सीजन में दो और टीमें भी दिखेंगी।

5. क्रिस मॉरिस

Chris Morris. (Photo Source: IPL/BCCI)
Chris Morris. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस मेगा ऑक्शन में फिर से खुद के लिए बोली लगवा सकते हैं। मॉरिस ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 7 मैचों में मॉरिस ने 14 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 154.83 की स्ट्राइक रेट से आतिशी प्रहार किया है।

हालांकि, राजस्थान के पास संजू सैमसन, जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी रिटेन करने के लिए मौजूद हैं, ऐसे में मॉरिस एक बार ऑक्शन के पूल में नजर आएंगे। मॉरिस की ऑलराउंडर वाली काबिलियत को देखते हुए हर टीम उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। चेन्नई, केकेआर जैसी टीम के लिए मॉरिस बेहद उपयोगी खिलाड़ी हो सकते हैं।

Previous
Page 5 / 10
Next

close whatsapp