इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां - 10 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां

आईपीएल के दूसरे चरण के बाद इस मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, वहीं साल 2022 के आईपीएल सीजन में दो और टीमें भी दिखेंगी।

6. रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravichandran Ashwin. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन पर इस आईपीएल में सबकी नजरें होंगी। टी-20 क्रिकेट में जहां सभी टीमें लेग स्पिनर को लेकर उतरना चाहती हैं, वहां ऑफ स्पिनर अश्विन ने अपनी किफायती और आक्रामक गेंदबाजी से अपना लोहा मनवाया है। इसके अलावा अश्विन ने विभिन्न मिश्रण भी जोड़े हैं जिससे वे खेल के सभी चरणों में सफल हो रहे हैं।

चूंकि दिल्ली कैपिटल्स के पास पहले से ही पंत, श्रेयस अय्यर और रबाडा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में अश्विन का ऑक्शन टेबल पर आना लगभग तय माना जा रहा है। कई सालों का अनुभव रखने वाले अश्विन को टीमें खुद से जोड़ना चाहेंगी। इसके अलावा, दो नई टीमें तो इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को सीनियर गेंदबाज के साथ-साथ बतौर कप्तान भी ले सकती हैं।

Previous
Page 6 / 10
Next

close whatsapp