इन 10 गेंदबाजों पर IPL 2022 मेगा ऑक्शन में लग सकती हैं बड़ी बोलियां
आईपीएल के दूसरे चरण के बाद इस मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा, वहीं साल 2022 के आईपीएल सीजन में दो और टीमें भी दिखेंगी।
अद्यतन - अगस्त 13, 2021 9:25 अपराह्न
7. लाॅकी फर्ग्युसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन आईपीएल में अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। अतिरिक्त तेज गति के अलावा सटीक यॉर्कर, आक्रामक अंदाज और धीमी गति की गेंदों का मिश्रण फर्ग्युसन को टी-20 क्रिकेट के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। केकेआर टीम के लिए ज्यादा मौके नहीं मिलने के बाद यह निश्चित है कि फर्ग्युसन ऑक्शन में उपलब्ध रहेंगे।
फर्ग्युसन नई गेंद के साथ पुरानी गेंद से भी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं। वह अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गति की वजह से किसी भी टीमें में जगह बना सकते हैं। पंजाब, मुंबई और दिल्ली जैसी टीमें उनके लिए बोली लगा सकती हैं। कुल मिलाकर, उन्हें बड़ी रकम मिल सकती है।