IPL इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों का है सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
IPL के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं, अभी तक सबसे ज्यादा तेजी के साथ रन
अद्यतन - जुलाई 27, 2021 1:11 अपराह्न
1 – आंद्रे रसेल (179.29 का स्ट्राइक रेट)
![]()
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिलता है और इसके कारण आईपीएल में भी भारतीय खिलाड़ियों के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मांग फ्रेंचाइजियों के बीच विंडीज खिलाड़ियों की होती है। इसी में एक नाम दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में माने जाने वाले आंद्रे रसेल का है, जो दिल्ली की फ्रेंचाइजी से आईपीएल में शुरुआत करने के बाद साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा बने।
रसेल आईपीएल में अपने शुरुआती कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन उसके बाद पिछले कुछ सीजन में उनके प्रदर्शन को देखा जाए तो वह टीम के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं। रसेल गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए मैच विनर की भूमिका को बखूबी निभाते हुए दिखते हैं। रसेल ने आईपीएल की 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 29.47 की औसत से 1680 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 179.29 का रहा है, जो IPL में खेलने वाले बाकी किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले सबसे अधिक है।