IPL इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों का है सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट
IPL के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाए हैं, अभी तक सबसे ज्यादा तेजी के साथ रन
अद्यतन - जुलाई 27, 2021 1:11 अपराह्न
2 – हार्दिक पांड्या (157.23 का स्ट्राइक रेट)
![]()
हार्दिक पांड्या का नाम ऐसे खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है, जिन्होंने IPL में अपने अच्छे प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की। साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का खेलने का अंदाज बेहद आक्रामक था और वह 5वें या 6वें नंबर पर खेलते हुए तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।
हार्दिक पांड्या ने अपने डेब्यू सीजन से ही खुद की प्रतिभा से सभी को परिचित करा दिया था। अब तक वह आईपीएल में 80 पारियों में बल्लेबाजी करने के बाद 27.47 की औसत से 1,401 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 157.23 का रहा है। वहीं, IPL में खेलने वाले किसी भी भारतीय खिलाड़ी जिसके 1,000 से अधिक रन हैं, उसमें हार्दिक का स्ट्राइक रेट इस समय सबसे ज्यादा है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो