टी-20 वर्ल्ड कप 2022: जोश हेजलवुड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: जोश हेजलवुड ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान

जोश हेजलवुड ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि, 'मेरा मानना है कि वो टी-20 के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।'

jasprit bumrah and josh hazlewood (pic source-twitter)
jasprit bumrah and josh hazlewood (pic source-twitter)

रिपोर्ट के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वो इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का मानना है कि भारतीय टीम को उनकी कमी काफी ज्यादा महसूस होगी क्योंकि वो टी-20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं।

29 सितंबर को कुछ रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की थी कि बुमराह इस मुख्य टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। 30 सितंबर को सिडनी में रिपोर्टरों से बात करते हुए हेजलवुड ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘मेरा मानना है कि वो टी-20 के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। चाहे IPL हो या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट उनकी यॉर्कर गेंदों को खेल पाना काफी मुश्किल है। भारतीय टीम के लिए वो सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज है और टीम को उनकी कमी जरूर महसूस होगी।’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था जिसके बाद ट्विटर पर BCCI ने एक अपडेट जारी किया था और कहा था कि, ‘मंगलवार को अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह को पीट में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद BCCI मैनेजमेंट टीम ने उनकी देखभाल की। वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं।’

30 सितंबर को BCCI ने जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो टी-20 मुकाबलों में टीम में शामिल किया है।

रिपोर्ट: जसप्रीत बुमराह को ठीक होने में लगेंगे 6 महीने

जसप्रीत बुमराह इस चोट को लेकर यह बात भी सामने आई कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 6 महीने का समय लग जाएगा। जिसके बाद बुमराह सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि वो 6 महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे।

रिपोर्ट में BCCI के एक अधिकारी के हवाले से गोपनीयता की शर्त पर कहा कि, ‘यह बात पक्की है कि जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहे हैं। उनकी चोट काफी गंभीर है और इसे ठीक होने में कम से कम 6 महीने लगेंगे।’

रिपोर्ट की मानें तो जसप्रीत बुमराह की जगह टी-20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी या दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है। दोनों ही क्रिकेटरों का नाम रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल है।

close whatsapp