हमें चयनकर्ताओं से ज्यादा सवाल नहीं पूछने चाहिए, उन्होंने कुछ सोचकर ही इस टीम का चयन किया होगा- गावस्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमें चयनकर्ताओं से ज्यादा सवाल नहीं पूछने चाहिए, उन्होंने कुछ सोचकर ही इस टीम का चयन किया होगा- गावस्कर

'अगर इस भारतीय टीम की किस्मत उनका साथ दे देती है तो मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार का कप हम लोग ही जीतेंगे': सुनील गावस्कर

KL Rahul and Sunil Gavaskar (Image Source: Getty Images)
KL Rahul and Sunil Gavaskar (Image Source: Getty Images)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम में जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। हालांकि टीम के चयन को लेकर कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर खुश नहीं हैं।

उनका मानना है कि टीम में कुछ खिलाड़ियों को शामिल नहीं करना चाहिए था जिनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है। इसी के साथ सुनील गावस्कर ने चयनकर्ताओं का साथ देते हुए बड़ा बयान दिया है।

द इंडियन एक्सप्रेस से सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘अगर इस भारतीय टीम की किस्मत उनका साथ दे देती है तो मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार का कप हम लोग ही जीतेंगे। एक बार जब टीम का चयन हो गया तो हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए। चयनकर्ताओं से ज्यादा सवाल नहीं पूछने चाहिए क्योंकि उन्होंने कुछ सोचकर ही इस टीम का चयन किया होगा। अगर हम खिलाड़ियों पर ही सवाल उठाएंगे तो उनका आत्मविश्वास भी काफी गिर जाएगा।’

मोहम्मद अजरुदीन और दिलीप वेंगसरकर ने टीम के चयन पर उठाया था सवाल

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि, ‘श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को मुख्य टीम से बाहर किए जाने से मैं हैरान हूं। मेरे मुताबिक दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर और हर्षल पटेल की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह देनी चाहिए थी।’

पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने भी चयनकर्ताओं के ऊपर सवाल उठाया था और कहा था कि, ‘मैं टी-20 विश्वकप के लिए मोहम्मद शमी, उमरान मलिक और शुभमन गिल को चुनता। ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीनों ही खिलाड़ियों ने IPL 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय टी-20 में काफी कुछ सीखने को मिलता।’

ये रही टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्कान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

रिजर्व खिलाड़ी:

मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, दीपक चहर

close whatsapp