आकाश चोपड़ा वानिंदु हसरंगा

“MI उसके लिए 6-7 करोड़ रुपये खर्च करेगी”- इस श्रीलंकाई गेंदबाज को लेकर आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

IPL 2024 ऑक्शन से पहले RCB ने वानिंदु हसरंगा को किया रिलीज।

Aakash Chopra and Wanindu Hasaranga (Pic Source-Twitter)
Aakash Chopra and Wanindu Hasaranga (Pic Source-Twitter)

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि मुंबई इंडियंस (MI) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन के लिए वानिंदु हसरंगा जैसे क्वालिटी वाले स्पिनर को खरीदने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनके पास स्पिन डिपार्टमेंट में अच्छे क्वालिटी वाले स्पिनर्स नहीं हैं।

लेग स्पिनर पीयूष चावला और बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में प्रमुख स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं। ऑक्शन के लिए मुंबई के पास ₹17.75 करोड़ रूपए बचे हुए हैं, जिसमें उन्हें अधिकतम चार विदेशी प्लेयर्स सहित आठ प्लेयर्स को खरीदना है।

मुंबई इंडियंस को वानिंदु हसरंगा के पीछे जाना चाहिए- आकाश चोपड़ा

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए, आकाश चोपड़ा ने सुझाव दिया कि मुंबई इंडियंस को अपने स्पिन-गेंदबाजी डिपार्टमेंट को आगे बढ़ाने के लिए हसरंगा को खरीदने के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। चोपड़ा ने कहा कि, “उन्हें एक स्पिनर की जरूरत है। अगर मैं उनकी बल्लेबाजी को देखूं तो टिम डेविड उनके पहले विदेशी खिलाड़ी के रूप में नंबर 6 पर आते हैं।

वे वानिंदु हसरंगा के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें वह ₹6-7 करोड़ में भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि अगर मौका आया तो वे उसे चुन लेंगे। उनके पास पीयूष चावला हैं, लेकिन बहुत अधिक स्पिनर नहीं हैं। कुमार कार्तिकेय हैं, लेकिन वैसी क्वालिटी नहीं है, ऐसे में वानिंदु हसरंगा एक बुरा विकल्प नहीं हो सकता है।”

हसरंगा आईपीएल 2023 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे। उन्होंने आठ मैचों में 28.67 की औसत से नौ विकेट लिए। 2022 संस्करण में, उन्होंने 16 मैचों में 16.54 की औसत से 26 विकेट लिए थे। लेकिन फिर भी फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन के लिए वानिंदु हसरंगा को रिलीज कर दिया।

आपको बता दें कि कल (15 दिसंबर) को मुंबई इंडियंस ने आगामी सीजन के लिए रोहित शर्मा की जगह अब हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें: जाने IND W vs ENG W मैच में कौन कौन से रिकॉर्ड बने और टूटे

close whatsapp