WPL 2023: भारतीय महिला खिलाड़ियों पर महंगे दांव नहीं लगाना चाहती थी गुजरात जायंट्स- आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: भारतीय महिला खिलाड़ियों पर महंगे दांव नहीं लगाना चाहती थी गुजरात जायंट्स- आकाश चोपड़ा 

गुजरात जायंट्स की रणनीति थी कि वे किसी भी बड़े टिकट वाले भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं करेंगे।

Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)
Aakash Chopra. (Photo Source: Instagram)

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023  को लेकर सभी महिला खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। नीलामी के दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने मजबूत टीम बनाने के लिए कई खिलाड़ियो पर महंगे दांव लगाएं। लेकिन गुजरात जाइंट्स का प्लान थोड़ा अलग रहा। इस बात का खुलासा आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर किया है।

आकाश चोपड़ा ने अपनी बात पर जोर डालते हुए बताया कि, गुजरात जायंट्स का महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 की नीलामी में बड़े-टिकट वाले भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने का कोई प्लान नहीं था। हालांकि उनका विदेशी खिलाड़ियों पर महंगे दांव लगाने का प्लान जरूर था।

बता दें, बेथ मूनी की अगुवाई वाली टीम गुजरात जायंट्स लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना शनिवार, 4 मार्च यानि आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में करेगी। दरअसल गुजरात जायंट्स ने पिछले महीने 18 सदस्यीय टीम के लिए ऑक्शन में ₹11.95 करोड़ खर्च किए, जिसमें उन्होंने एश्ले गार्डनर (₹3.2 करोड़) और बेथ मूनी (₹2 करोड़) का नाम शामिल है।

विदेशी खिलाड़ियों पर गुजरात जायंट्स लगाना चाहती थी बड़े दांव- आकाश चोपड़ा 

अपने YouTube चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने WPL की नीलामी में गुजरात जायंट्स के रणनीति पर बात करते हुए कहा कि, “उन्होंने फैसला किया कि, वे किसी भी बड़े नाम वाले भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल नहीं करेंगे। वे इस योजना के साथ नीलामी में आए और वे हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के पीछे नहीं गए। वो एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, डिआंड्रा पर दांव लगाना चाहते थे।

उन्होंने आगे कहा कि, “गुजरात जायंट्स की टीम बहुत अलग दिशा में सोच रही थी। उनके मुख्य कोच राचेल हेन्स और टीम शायद इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, कि उन्हें बड़े टिकट वाले विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है। इसलिए गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी है। हालांकि हम सभी को ऐसा लग रहा था कि कप्तान एश्ले गार्डनर हो सकती हैं क्योंकि वह टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी थी।”

close whatsapp