आकाश चोपड़ा ने पहले T20I मैच के परिणाम की भविष्यवाणी की; भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन भी चुनी
आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की कि पहले T20I मैच में 15 छक्के लगेंगे।
अद्यतन - Jul 7, 2022 5:49 pm

भारत के पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने 7 जुलाई को इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टीम इंडिया की अनुमानित प्लेइंग इलेवन नामित की है, और साथ ही इस मैच के परिणाम की भविष्यवाणी भी की है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि पहले T20I मैच में 15 छक्के लगेंगे।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “मेरी पहली भविष्यवाणी यह है कि मुझे लगता है कि जोस बटलर और डेविड मलान दोनों मिलकर 75 से अधिक रन बनाएंगे। भले ही इस समय जीत की संभावनाएं 50-50 है, लेकिन बटलर को रोक पाना लगभग असंभव है, और वह दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर है।
अगर आप इंग्लैंड के पिछले पांच मैचों को देखें, तो उन्होंने दो हारे हैं, और दो जीते हैं, लेकिन जोस बटलर अकेले के दम पर मैच जीत सकते हैं, और डेविड मलान का क्या ही कहना, वह बहुत ही शानदार बल्लेबाज है, और मुझे लगता है कि वह भी भारत के खिलाफ काफी रन बनाएगा।”
संजू सैमसन या दीपक हुड्डा? किसे चुनेगा भारत
भारतीय कमेंटेटर ने आगे कहा: “अब अगर भारत की बात करे, तो मुझे लगता है कि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी 70 से अधिक रन बनाएंगे, रोहित शर्मा की उपलब्धता से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, उनके बल्ले से रन आने ही है। अब मेरा सवाल ये है कि क्या संजू सैमसन पहले मैच में खेलेगा? या फिर अगर संजू को मौका नहीं दिया गया, तो फिर क्या दीपक हुड्डा तीसरे नंबर पर खेलेंगे? या फिर संजू सैमसन तीसरे नंबर पर खेलेंगे?”
आकाश चोपड़ा ने अंत में कहा: “अब मैं इस मैच के परिणाम की भविष्यवाणी पर आता हूं। भले ही भारत की गेंदबाजी थोड़ी बेहतर नजर आ रही है, लेकिन मुझे लगता है कि इंग्लैंड पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतेगा, क्योंकि विपक्षी टीम की बल्लेबाजी थोड़ी ज्यादा मजबूत है।”
यहां देखिए आकाश चोपड़ा की पहले T20I मैच के लिए अनुमानित भारत की प्लेइंग इलेवन –
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार।