DC के कोच रिकी पोंटिंग को नहीं है अपनी टीम पर भरोसा, 2022 की फाइनलिस्ट टीम को बताया IPL 2023 का विनर - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC के कोच रिकी पोंटिंग को नहीं है अपनी टीम पर भरोसा, 2022 की फाइनलिस्ट टीम को बताया IPL 2023 का विनर

आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

Shimron Hetmeyer Joss Buttler Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)
Shimron Hetmeyer Joss Buttler Ricky Ponting (Photo Source: Twitte

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहले ही सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की थी। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल का पिछला सीजन काफी ज्यादा शानदार था। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2008 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में RR की टीम इस सीजन भी शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड शानदार है।

राजस्थान रॉयल्स के पास शानदार स्कॉवड है- रिकी पोंटिंग

क्रिकेट की दुनिया की सबसे मशहूर और चर्चित लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स को लेकर बड़ा बयान दिया।

रिकी पोंटिंग ने ICC Review के नए एपिसोड पर बात करते हुए कहा, ‘यह बहुत कठिन सवाल है क्योंकि बहुत कम टीम ऐसी होती है जो आईपीएल में शुरूआत से लेकर अंत तक डॉमिनेट रहती है। गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन शानदार खेल दिखाया था, एक नई टीम टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही थी।’

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, ‘पिछले सीजन की दूसरी फाइनलिस्ट राजस्थान रॉयल्स मुझे लगता है कि उनके पास शानदार स्क्वॉड है। और यह हमने पिछले साल भी ऑक्शन के बाद कहा था कि जिस तरह से उन्होंने टीम का चयन किया है वह काबिलेतारीफ है। कौन जीतेगा यह तय कर पाना मुश्किल है। जो मौके पर खड़ी उतरेगी वह जीतने में कामयाब रहेगी।’

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर रिकी पोंटिंग की राय

आईपीएल 2023 में इस बार इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरूआत की गई है। इम्पैक्ट प्लेयर पारी के 14वें ओवर के पहले तक ही खेल में लाए जा सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के नियम पर रिकी पोंटिंग ने अपनी राय देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है यह एक शानदार नियम है। इसके चलते कोच का काम बढ़ने वाला है क्योंकि जैसे ही खेल शुरू होता था कोच का काम खत्म होता था लेकिन इस नियम के चलते खेल के दौरान कोच खेल के नतीजे को बदल सकते हैं।’

close whatsapp