IPL 2023: देखें 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाडियों की लिस्ट, एक भी भारतीय का नाम नहीं  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: देखें 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाडियों की लिस्ट, एक भी भारतीय का नाम नहीं 

किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने खुद को 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले कैटिगिरी में नहीं रखा है।

Tata IPL Auction (Image Credit- Twitter)
Tata IPL Auction (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में होने जा रहा है। इस दौरान टूर्नामेंट में शामिल सभी दस टीमें इस बात की गणना करने में लगी हुई हैं कि किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना है और किसे नहीं।

बता दें कि दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और कैश रिच लीग के लिए दुनियाभर के साथ-साथ भारतीय खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद सभी दस टीमों द्वारा छांटे गए खिलाड़ियों की नीलामी में बोली लगती हुई नजर आएगी।

बता दें कि इस बार के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा होगा। वहीं इस नीलामी में हरफनमौला खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा बरस सकता है और इन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएं तो बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरन ग्रीन पर बड़ी बोली लग सकती है।

इन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस रखा 1.5 करोड़

ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 1.5 करोड़ की प्राइस कैटिगिरी में खुद को नहीं रखा है। वहीं इस प्राइस लिस्ट में बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन पर नीलामी में पैसे की बारिश हो सकती है। साथ ही शाकिब को आईपीएल खेलने का लंबा अनुभव भी है। इस वजह से उनके अनुभव का फायदा आईपीएल के अगले सीजन में टीमें जरूर उठाना चाहेंगी।

तो वहीं इंग्लैंड टीम के हैरी ब्रूक पर सबकी नजर रहेगी क्योंकि हाल के दिनों में इंग्लैंड के लिए वह कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। मिनी ऑक्शन में इस मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच फाइट देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों ही टीमों को एक अच्छे मिडिल ऑर्डर बैट्समैन की जरूरत है।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, जाय रिचर्डसन, एडम जम्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक, डेविड मलान, जेसन रॉय और शेरफेन रदरफोर्ड।

close whatsapp