श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से जीता निखिल चोपड़ा और विजय दहिया का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से जीता निखिल चोपड़ा और विजय दहिया का दिल

श्रीलंका को इस समय एशिया कप 2022 के खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

Vijay Dahiya, Sri Lanka and Nikhil Chopra (Image Source: CT/Twitter)
Vijay Dahiya, Sri Lanka and Nikhil Chopra (Image Source: CT/Twitter)

पूर्व भारतीय क्रिकेटरों निखिल चोपड़ा और विजय दहिया ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जा रहे एशिया कप 2022 में श्रीलंका के प्रदर्शन की प्रशंसा की है। अफगानिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला मैच हारने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 में जबरदस्त वापसी की है।

आपको बता दें, श्रीलंका क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 के ग्रुप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शिकस्त झेलने के बाद बेहतरीन वापसी की और अब तक अपने सभी चार मैच जीते हैं। सुपर फोर स्टेज में श्रीलंका ने अपने तीनो मैच जीते हैं, और इस समय एशिया कप 2022 के खिताब के लिए पसंदीदा टीम है।

एशिया कप 2022 में श्रीलंका के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं निखिल चोपड़ा और विजय दहिया

इस बीच, विजय दहिया ने श्रीलंका की एशिया कप 2022 में मजबूत वापसी का श्रेय उनके शांत ड्रेसिंग रूम के माहौल को दिया, वहीं निखिल चोपड़ा ने निडर और आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम की तारीफ की  है।

निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में शानदार वापसी की है, वे इंग्लैंड की तरह आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। श्रीलंका ने अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में अपनी बड़ी हार के बाद बेहद मजबूत वापसी की, और सभी को अपना एक अलग अवतार दिखाया है। उन्होंने निडर होकर खेलने के साथ-साथ मैदान पर खुद को बखूबी व्यक्त किया। वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान का मध्यक्रम भी मजबूत होता जा रहा है। यह टूर्नामेंट का एक बहुत ही दिलचस्प पहलू है।”

विजय दहिया ने क्रिकट्रैकर के शो पर कहा: “श्रीलंका के शांत ड्रेसिंग रूम का माहौल ने एशिया कप 2022 में उनकी बेहतरीन वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैंने इस बात पर ध्यान दिया है कि कप्तान दसुन शनाका हमेशा टीम के माहौल के बारे में बात करता रहता है, और उनके ड्रेसिंग रूम का माहौल कितना अच्छा है, और हर खिलाड़ी को खुद को व्यक्त करने की स्वतंत्रता मिली है। ये सारी चीजें मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में झलकती है।”

close whatsapp