आईपीएल 2022 से हटने के अपने फैसले को लेकर जेसन रॉय ने किया अहम खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2022 से हटने के अपने फैसले को लेकर जेसन रॉय ने किया अहम खुलासा

जेसन रॉय ने टी-20 ब्लास्ट 2022 के साथ मैदान में वापसी की और सरे के लिए 7 मैचों में 219 रन बनाए।

Jason Roy. (Photo by Gareth Copley-ICC/ICC via Getty Images)
Jason Roy. (Photo by Gareth Copley-ICC/ICC via Getty Images)

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2022 के दौरान अपने कठिन दौर के बारे में बात की जब वह मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे थे। आपको बता दें, उन्हें मानसिक थकान के कारण आईपीएल 2022 (IPL 2022) से मजबूरन नाम वापस लेना पड़ा था।

दरअसल, दाएं-हाथ के बल्लेबाज ने खुद को फिर से जीवंत करने के लिए क्रिकेट से एक छोटा ब्रेक लिया था, क्योंकि बायो-बबल में रहते हुए लगातार खेलना उन पर और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा था।

अपने खेल से फिर से प्यार करना एक अच्छा एहसास है: जेसन रॉय

उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएसएल 2022 (PSL 2022) में एक शतक और दो अर्धशतको की मदद से 6 पारियों में 50.50 के औसत से 303 रन बनाए। हालांकि, आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स (GT) द्वारा 2 करोड़ रूपए चुने जाने के बावजूद इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि वह मैदान से बाहर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे।

जेसन रॉय ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “पीएसएल 2022 के दौरान मानसिक रूप से मेरे साथ चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। मेरी हालत अजीब थी, क्योंकि मैं अच्छा खेल रहा था, लेकिन मैं क्रिकेट का आनंद नहीं ले पा रहा था, मैं खुश नहीं था और मेरे लिए वह बेहद खराब समय था। मेरे लिए यह दो महीने बहुत अच्छे रहे क्योंकि मुझे लंबे समय के बाद घर पर सामान्य जीवन जीने का मौका मिला। पिछले साल तक हमें अधिकतर समय आइसोलेशन और क्वारंटाइन में ही बताना पड़ा, और फिर जनवरी में  मेरे परिवार में एक नया मेहमान आया, फिर उससे इतने समय तक दूर रहना, मेरे लिए बहुत मश्किल हो रहा था।”

उन्होंने आगे कहा: “मैंने घर पर कुछ समय बिताने के लिए आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया और इस छोटे से ब्रेक ने मेरे दिमाग और शरीर को तरोताजा कर दिया। अब मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं, और इस समय नीदरलैंड में अच्छा समय बीता रहा हूं। अपने खेल से फिर से प्यार करना एक अच्छा एहसास है।”

 

close whatsapp