Rohit Sharma की बल्लेबाजी का बड़ा फैन निकला यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा- उन्हें रोकना मुश्किल है…
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन जमकर रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए नजर आए।
अद्यतन - Sep 30, 2023 7:53 pm

Rohit Sharma and Marnus Labuchagne: ICC ODI World Cup 2023 शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी टीमें Warm-Up Matches में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार ODI वर्ल्ड कप में भारत का नेतृत्व करते हुए नजर आने वाले हैं, इस वक्त भारतीय कप्तान शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ब्रेक के बाद वापसी करते हुए रोहित शर्मा ने 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसी बीच वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन जमकर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ करते हुए नजर आए हैं।
आप विपक्ष से सीखते हैं- मार्नस लाबुशेन
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया एक साथ 8 अक्टूबर को चेपॉक में टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले Fox Cricket पर बात करते हुए मार्नस लाबुशेन ने अत्यधिक जोखिम उठाए बिना रन बनाने की रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की क्षमता की जमकर तारीफ की।
मार्नस लाबुशेन ने कहा, ‘रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बिना कोई जोखिम उठाए खुलकर रन बनाए हैं। एक बार आगे बढ़ने के बाद उन्हें रोकना मुश्किल है। जैसे कि मैंने रोहित से वहां कहा था जब हम टहल रहे थे। मैंने कहा, आप जो भी करते हैं मैं देख रहा हूं, सीखना चाहता हूं। आप लोग इन परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ हैं। आप विपक्ष से सीखते हैं आप उनके काम करने के तरीके से सीखते हैं। हम प्रत्येक खेल के साथ सीखने और बढ़ने का प्रयास करते हैं।’
यह भी पढ़े- भारत-ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर, इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जीतने का फेवरेट्स बता रहे हैं सुनील गावस्कर
वहीं बात मार्नस लाबुशेन की करें तो उन्हें एश्टन अगर के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है। मार्नस लाबुशेन ने साउथ अफ्रीका दौरे में दो शानदार पारियां खेली। वहीं फिर भारत के खिलाफ सीरीज में 39, 27 और 72 रनों की पारी खेली। मार्नस लाबुशेन नंबर-4 पर ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।