गोल्डन डक पर विराट कोहली के पवेलियन लौटने के साथ सोशल मीडिया पर देखने को मिली मीम्स की बाढ़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

गोल्डन डक पर विराट कोहली के पवेलियन लौटने के साथ सोशल मीडिया पर देखने को मिली मीम्स की बाढ़

IPL 2022 के सीजन में अभी तक विराट कोहली 7 मुकाबलों में 119 रन ही बना सके हैं।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ले से संघर्ष लगातार देखने को मिल रहा है, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वह गोल्डन डक पर ही पवेलियन लौट गए। 33 साल के विराट कोहली पिछले काफी समय से लगातार बल्ले से विफल होते हुए देखे जा रहे हैं, जिसमें वह उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए वह पहचाने जाते हैं।

IPL 2022 के सीजन में विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 7 मुकाबलों में सिर्फ 119 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं। जिसमें वह कई तरह से अभी तक आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं, इस 2 बार वह रन आउट भी हुए हैं। वहीं LSG के खिलाफ मुकाबले में उनके आउट होने के तरीके को लेकर बात की जाए।

पारी के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर दुष्मांता चामीरा ने अनुज रावत को पवेलियन भेजते हुए RCB की टीम को पहला झटका दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे विराट कोहली से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन चामीरा ने उन्हें एक शॉर्ट बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जो कट करने के काफी करीब थी। जिसमें कोहली इस गेंद को खेलने में जल्दबाजी कर बैठे और प्वाइंट पर फील्डिंग कर रहे दीपक हुड्डा ने इस आसान कैच को लपकने में कोई गलती नहीं की।

कोहली लगातार बल्ले से फ्लाप हो रहे हैं

साल 2019 से विराट कोहली के खराब फॉर्म का एक दौर शुरू हुआ जिसके बाद वह अभी तक जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक शतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके हैं, हालांकि इस दौरान कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां जरूर देखने को मिली थी। जिसके चलते उनके बल्लेबाजी औसत पर भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिला है।

इसी वजह के चलते विराट कोहली ने IPL के पिछले सीजन में RCB टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, वहीं इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम के लिए भी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन अभी तक इसका किसी भी तरह का बेहतर असर उनकी बल्लेबाजी में बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला है।

यहां पर देखिए कोहली के गोल्डन डक पर आउट होने पर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/kingashu1008/status/1516425293799514133

https://twitter.com/cheeks_cmon/status/1516423843493171210

https://twitter.com/imPmourya/status/1516426688615358465

close whatsapp