BAN vs AFG: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर हेड कोच जोनाथन ट्राॅट ने रखे अपने विचार
शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच
अद्यतन - Jun 13, 2023 6:23 pm

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। तो वहीं इस दौरे की शुरूआत अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। दूसरी ओर इस मैच के शुरू होने से पहले, अफगान टीम के हेड कोच जोनाथन ट्राॅट ने बड़ा बयान दिया है।
ट्राॅट को लगता है कि अफगान टीम ने पिछचे काफी समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है तो इस हिसाब से उनके लिए खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट ढलना आसान नहीं होगा। बता दें कि अफगानिस्तान और बांग्लादेश एकमात्र टेस्ट मैच 14 जून से ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
जोनाथन ट्राॅट ने दिया बड़ा
बता दें कि अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर और वर्तमान अफगान टीम के हेड कोच ने जोनाथन ट्राॅट ने पत्रकारों से मंगलवार को कहा- मुझे लगता है कि अब ये खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि उन्हें अपना सामान्य खेल दिखाना है। हेड कोच के रूप में आपके पास मौजूद खिलाड़ियों को लेकर सच्चाई से रूबरू होना चाहिए।
ट्राॅट ने आगे कहा- आपके खेलने की शैली, आपके पास किस प्रकार के खिलाड़ी हैं इस पर निर्भर करती है। आप एक समय में दो चीजों के साथ तालमेल नहीं बिठा सकते हैं कि कभी अटैक करके खेलो तो कभी डिफेंस कर। लेकिन ज्यादातर टीमें अटैक करके खेलना पसंद करती है।
लेकिन यह उन खिलाड़ियों पर निर्भर करता है जो आपके पास खेलने के लिए उपलब्ध हैं। आपको सही संतुलन बैठाना होगा और मुझे लगता है कि आप जितना अधिक टेस्ट खेलेंगे, उतना ही आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खेलने का एहसास होगा।
दूसरी ओर आपको अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बताएं तो वह करीब 27 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। शायद यही वजह है कि इस टेस्ट मैच को लेकर अफगान टीम के हेड कोच की सोच अलग प्रकार की है। हालांकि, निकट भविष्य में इस साल के अंत में अफगान टीम को दो और टेस्ट मैच जिम्बाब्वे से खेलने हैं। जबकि साल 2024-25 साइकल में उन्हें क्रमश: 7 और 3 टेस्ट मैच खेलने हैं।